धूल-मिट्टी, गलत-खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते स्किन संबंधी परेशानियां भी बहुत हो रही हैं। त्वचा पर पिंपल्स, ड्राई स्किन जैसी दिक्कतें भी आम हो गई हैं। ऐसे में त्वचा को हेल्दी बनाए रखने के लिए सभी कई तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट्स का भी सहारा लेते हैं लेकिन फिर भी स्किन पर कुछ खास असर नहीं दिखता। वहीं ब्यूटी प्रोडक्ट्स में पाए जाने वाले कैमिकल्स त्वचा को बहुत नुकसान भी पहुंचाते हैं। त्वचा की केयर करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे इस्तेमाल कर सकते हैं। हल्दी, दूध और केसर में पाए जाने वाले गुण आपकी स्किन को ग्लोइंग भी बनाएंगे और त्वचा की प्रॉब्लम्स भी दूर करेंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप इसे कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं और त्वचा को इस फेसपैक से क्या-क्या फायदे होंगे।
हल्दी-दूध और केसर में पाए जाते हैं यह गुण
हल्दी में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। दूध में लैक्टिक एसिड पाया जाता है। यह आपकी त्वचा को नैचुरली तौर पर एक्सफोलिएट करता है। केसर में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण भी पाए जाते हैं ऐसे में जब आप इन तीन चीजों से बना फेसमास्क त्वचा पर लगाते हैं तो स्किन पर निखार, दाग-धब्बे कम करने और त्वचा भी हाइड्रेट रहेगी। इसे लगाने से आपकी स्किन हेल्दी रहेगी।

इस तरह बनाएं फेस मास्क
. सबसे पहले 1/4 चम्मच हल्दी, 4 चम्मच दूध और 4-5 धागे केसर मिलाकर पेस्ट बना लें।
. पेस्ट को रुई की मदद से अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगा लें।
. 15 मिनट के लिए इस फेसमास्क को अपने चेहरे पर लगा रहने दें।
. तय समय के बाद अपना चेहरा गुनगुने पानी से धो डालें।
. इससे आपकी त्वचा को बहुत फायदा होगा।
. हफ्ते में 2 बार आप फेसमास्क लगा सकते हैं।
फेस मास्क लगाने के फायदे
इंफेक्शन से बचेगी स्किन
हल्दी में एंटीबैक्टीरियल गुण अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। ऐसे में यदि आप इस मास्क को अपने चेहरे पर लगाएंगे तो स्किन इंफेक्शन से बचाव होगा। इसके अलावा रैशेज, खुजली और रेडनेस जैसी प्रॉब्लम्स में भी आपको आराम मिलेगा।
स्किन रहेगी हाइड्रेट
इस फेसमास्क को लगाने से आपकी स्किन की ड्राईनेस दूर होगी। इसके अलावा यह फेसमास्क आपकी त्वचा को नैचुरल तौर पर हाइड्रेट और चमकदार भी बनाएगा।
त्वचा में आएगा निखार
हल्दी और केसर में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स के कारण आपकी त्वचा में नैचुरल तौर पर निखार आएगा। इस फेसमास्क को लगाने से त्वचा नैचुरली तौर पर सॉफ्ट बनेगी।
स्किन रहेगी हेल्दी
इस फेसमास्क को चेहरे पर लगाने से आपकी त्वचा का इंफेक्शन से बचाव होगा। इससे स्किन हेल्दी भी रहेगी और कई तरह की ओर समस्याओं में भी आराम मिलेगा।
डेड स्किन सेल्स भी होंगे दूर
दूध आपकी त्वचा के लिए नैचुरल एक्सफोलिएटर के तौर पर काम करेगा। वहीं यदि आप दूध, हल्दी और केसर से बना फेसमास्क लगाते हैं तो डेड स्किन सेल्स निकलेंगे और त्वचा गहराई से साफ होगी। इस फेसमास्क को लगाने से आपकी त्वचा हेल्दी और ग्लोइंग भी बनेगी।

एजिंग के लक्षण होंगे दूर
इस फेस मास्क में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण मौजूद होते हैं। ऐसे में यदि आप चेहरे पर इसे इस्तेमाल करेंगे तो त्वचा का फ्री रेडिकल्स से बचाव होगा। इसके अलावा झुर्रियां, फाइन लाइन्स जैसे एजिंग के लक्षण भी कम होंगे।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
