टीवी सीरियल ‘कसौटी जिंदगी से’ लोगों के दिलों में जगह बना चुकी श्वेता तिवारी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनकी एक्टिंग के फैंस खूब दीवाने हैं। एक्टिंग के अलावा फैंस को श्वेता की फिटनेस भी खूब पसंद आती है। 44 साल की उम्र में भी वह 22 साल की लड़की जैसी फिट और हेल्दी लगती हैं। खासतौर पर फीमेल फैंस तो उनके जैसा फिगर पाने की चाह रखती हैं। ऐसे में यदि आप भी श्वेता जैसे फिट रहना चाहते हैं तो आज आपको उनके कुछ फिटनेस टिप्स बताते हैं। आइए जानते हैं।

कार्डियो और स्ट्रेथ ट्रेनिंग है रुटीन में शामिल

एक्ट्रेस अपनी फिटनेस का खास ध्यान रखती हैं। वह कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी जरुर करती हैं। इसके अलावा रनिंग, साइकिलिंग और ब्रिक वॉकिंग जैसी एक्टिविटी भी उनकी डेली रुटीन में शामिल करती हैं।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/CWPpH8OjEwG/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

ऐसी डाइट लेती हैं श्वेता

वहीं श्वेता की डाइट की बात करें तो वह व्हीट से बना परांठा, पनीर भुर्जी, सलाद और लो फैट दही भी जरुर खाती हैं। इसके अलावा ब्राउन राइस, दाल और ओट्स भी उनकी डाइट में शामिल होते हैं। वह अपना डिनर लाइट ही रखती हैं। इसके अलावा सलाद भी उनके डिनर में शामिल होता है। उनका डिनर प्रोटीन रिच डाइट से भरपूर होता है।

मेंटल हेल्थ का भी रखती हैं ध्यान

सिर्फ फिजिकल ही नहीं श्वेता तिवारी अपनी मेंटल हेल्थ का भी पूरा ध्यान रखती हैं। वह अपने इनर पीस का ध्यान रखने के लिए योग करना भी पसंद करती हैं। इसके अलावा मेडिटेशन और डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज के जरिए वह अपना तनाव और एंग्जाइटी कम करती हैं। हफ्ते में एक या दो बार वह एरोबिक्स भी करती हैं।

स्किन रहेगी रेडिएंट

त्वचा को रेडिएंट और जवां रखने के लिए एक्ट्रेस अपनी डाइट में विटामिन-सी से भरपूर डाइट शामिल करती है। इसके अलावा वो ड्राई फ्रूट्स भी खाती हैं ताकि उनकी स्किन अच्छी रहे।

पोस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/p/DFNshPrzDFR/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *