ये बात तो सभी को ही पता है कि रात के समय जल्दी सोना और सुबह जल्दी उठना एक अच्छी हैबिट है। ऐसे में अगर सुबह-सुबह दिन की शुरुआत बेहतर तरीके से की जाए तो पूरा दिन बेहतर तरीके से गुजरता है। फिर बहुत से लोग फिट रहने और बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए योग या फिर किसी अन्य तरह की एक्सरसाइज करते हैं और यह बॉडी के लिए भी काफी बेहतर है।
Detox Drinks
Lemon and Chia seeds

शरीर को डिटॉक्स करने के लिए नींबू और चिया सीड्स से एक अच्छी ड्रिंक्स बन सकती है। इससे बनी ड्रिंक्स से पाचन बेहतर होता है और साथ ही शरीर में मौजूद टॉक्सिन भी बाहर निलक जाते हैं। इसकी मदद से शरीर का वजन भी तेजी से घटता है।
डिटॉक्स ड्रिंक बनाने का तरीका
इस ड्रिंक को बनाने के लिए सबसे पहले एक गिलास पानी में चिया सीड्स को कम से कम 15 मिनट तक भिगोकर रख दें। इसे कुछ समय तक रखेंगे तो ये एक जेल जैसा हो जाएगा। इसके बाद इसमें नींबू का रस और शहद डालकर एक चम्मच की मदद से सही से मिला लें। लीजिए आपकी डिटॉक्स ड्रिंक तैयार है, इसे आप सुबह खाली पेट ले सकते हैं।
इसके फायदे
इस ड्रिंक के बहुत से फायदे हैं। आपको बता दें कि डिटॉक्स ड्रिंक पीने से पेट की सफाई होती है और पाचन बेहतर बनता है। इसका सेवन करते हैं तो मेटाबॉलिज्म तेज होता है और वजन कम होता है। इसके सेवन से शरीर से टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं। लिवर और किडनी भी हेल्दी रहती है और इम्यूनिटी बूस्ट होती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
