होली के त्योहार का मजा ही अलग है। रंगों के इस त्योहार में सभी एक-दूसरे के ऊपर रंग डालते हैं और खूब सारी मिठाई खाते हैं। इस दौरान न तो सभी कैलोरी की चिंता करते हैं और न ही अपनी सेहत की लेकिन होली के बाद जो शरीर का हाल होता है वो फिर सबको परेशान कर देता है। ऐसे में इसके बाद जितनी जल्दी आप अपना शरीर डिटॉक्स करेंगे उतना ही आपके स्वास्थ्य के लिए सही रहेगा। डिटॉक्सिफिकेशन से आपके शरीर में जमा टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलेंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि होली के बाद आप शरीर को कैसे डिटॉक्स कर सकते हैं।

बढ़ जाएगा शुगर और बीपी

होली में पकवान और मिठाई खाने के कारण शरीर में फैट और शुगर की मात्रा बढ़ जाती है। ऐसे में यदि आप इस दौरान बहुत ज्यादा नमक वाला खाना खाएंगे तो बीपी बढ़ जाएगा। इसलिए बीपी को सही रखने के लिए बॉडी को डिटॉक्स करना बहुत जरुरी है।

नैचुरल तरीके से करें डिटॉक्स

बाजार में वैसे तो कई तरह के प्रोडक्ट्स मिलते हैं जिनसे आप बॉडी को डिटॉक्स कर सकते हैं लेकिन आप नैचुरल तरीकों के साथ अपनी बॉडी डिटॉक्स कर सकते हैं। डिटॉक्सिफिकेशन से आपके शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकलेंगे।

नाश्ते में खाएं फल

यदि आप सुबह-सुबह चाय या कॉफी पीते हैं तो न पिएं। यदि चाय या कॉफी पीनी है तो उसमें दूध या फिर चीनी कम डालें। इसके अलावा सुबह वॉक और एक्सरसाइज करें। नाश्ते में ज्यादा से ज्यादा फल खाएं ताकि आपके शरीर को जरुरी पोषक तत्व मिल पाएं। इससे शरीर को एनर्जी मिलेगी और बॉडी भी डिटॉक्स होगी।

दालचीनी का पानी पिएं

होली के बाद कुछ दिनों तक अपनी डाइट में बदलाव जरुर करें। होली पर बहुत मीठा, तला-भुना और जंक फूड खाने के कारण शरीर को डिटॉक्स करने के लिए जीरा पानी , सौंफ का पानी, दालचीनी का पानी और गर्म पानी पिएं।

ऐसी डाइट का करें सेवन

नाश्ते हल्का करें। लंच में हरी सब्जिां, हल्की दालें और रोटी ही खाएं। इसके अलावा लंच भी हल्का ही करें। हैवी न करें लंच के बाद दिन में 2-3 बार ग्रीन टी पिएं। ग्रीन टी आपके शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करेगी। लंच के बाद अनहेल्दी स्नैक्स न लें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

 

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *