कैंसर का नाम सुनते ही सब डर जाते हैं। यह एक ऐसी खतरनाक बीमारी है जिससे सबको बहुत डर लगता है। अच्छी डाइट, लाइफस्टाइल और समय पर इलाज से इससे बचाव किया जा सकता है लेकिन अब हाल ही में बंगाल के वैज्ञानिकों ने एक नई खोज की है। इसमें उन्होंने मशरुम को कैंसर के इलाज के लिए बेहद फायदेमंद बताया है। बंगाल के रिसर्चर डॉ. स्वप्न कुमार घोष ने बांकुरा और बीरभूम के जंगलों में उगने वाली मशरुम को कैंसर नाशक बताया है। डॉ. स्वप्न कुमार घोष राहरा में स्थित रामकृष्ण मिशन विवेकानंद शताब्दी महाविद्यालय के प्रोफेसर हैं उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर F12 नाम के एक प्रोडक्ट का टेस्ट किया है। यह प्रोडक्ट एस्ट्रायस एशियाटिकस नाम की मशरुम से मिलता है। उनका कहना है कि इसमें तीन तरह के कैंसर को रोकने और उनके इलाज में मददगार साबित होने वाले कई तत्व मौजूद है। ये लंग्स, ब्रेस्ट और सर्विकल कैंसर के इलाज में मददगार साबित होगा।
कैंसर को खत्म करेगा मशरुम
डॉ. घोष की यह रिसर्च Nature Scientific Reports Journal में प्रकाशित हुई है। इसमें उन्होंने बताया है कि F12 में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीकैंसर गुण मौजूद होते हैं। यह कण हमारे मेटाबॉल्जिम के दौरान उत्पन्न होते हैं और सेल मेंब्रेन, डीएनए और अन्य सरंचनाओं को नुकसान पहुंचाते हैं जिसके कारण कैंसर और अन्य बीमारियां हो सकती हैं। वहीं F12 में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स गुण इस हानिकारक कणों का असर कम करते हैं जिससे कैंसर का खतरा कम होता है।

मशरुम में मौजूद F12 बेहद कारगार
इस दौरान डॉ. घोष ने पाया कि F12 में छ:खास कंपाउंड्स मौजूद होते हैं जो कैंसर कोशिकाओं को खत्म करने में फायदेमंद होते हैं। इनमें से 3 कंपाउंडस ने एंटीऑक्सीडेंट्स एक्टिविटीज मौजूद होती है जैसा कि NIST डेटाबेस और लाइब्रेरी रिसर्च में बताया गया है।
सर्विक्स, ब्रेस्ट और फेफड़ों के कैंसर में फायदेमंद
रिपोर्ट में डॉ. घोष ने यह भी कहा है कि सर्विक्स, फेफड़ों और ब्रेस्ट कैंसर के लिए जब इसका टेस्ट लिया गया तो मशरुम का बेहद फायदेमंद साबित हुआ। इसका सेवन करने से कैंसर की कोशिकाएं खत्म हो गई क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और कैंसर विरोधी गुण मौजूद थे। ऐसे में उनका कहना है कि यदि इसका सेवन किया जाए तो दवाईयों की भी ज्यादा जरुरत नहीं होगी।

