शाइनी, सिल्की और मजबूत बाल तो हर कोई चाहता है और इसके लिए नारियल का तेल बहुत फायदेमंद है। ये तो आपको पता ही होगा कि नारियल का तेल स्किन के साथ-साथ बालों को भी लाभ देता है। आपको बता दें कि नारियल तेल बालों के लिए एक नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है, जिससे ड्राईनेस, डैमेज और हेयर फॉल को कम करने में मदद मिलती है और बाल शाइनी और सिल्की बनते हैं, तभी जब आप सही तरीके से इसका इस्तेमाल करें।

हां, हां पता है बहुत से लोग नारियल का तेल बालों में लगाते हैं, लेकिन उन्हें कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। ऐसे में अगर चाहते हैं कि आपको बालों पर कोई असर पड़े तो इस तेल का इस्तेमाल सही तरीके से करना बहुत ही आवश्यक है। नारियल के तेल को लगाने से स्किन पर मसाज करते हैं तो दाग-धब्बे की समस्या नहीं रहती, साथ ही स्कैल्प पर नारियल तेल लगाने से बाल सिल्की और सॉफ्ट बने रहते हैं। ऑर्गेनिक, बिना रिफाइंड किया, वर्जिन कोकोनट ऑयल का चुनाव करें, जिसमें ज्यादा न्यूट्रिएंट्स हों।

नारियल का तेल लगाने का तरीका

नारियल को गुगुना कर लगाएं। दो, तीन चम्मच नारियल तेल हल्का गुनगुना करें और उंगलियों से स्कैल्प में मसाज करें और फिर बालों में लगाएं। लगाने के एक से दो घंटे तक छोड़ दें और फिर माइल्ड शैंपू से धो लें। ऐसा करते हैं तो ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और बाल मजबूत रहते हैं।

रातभर नारियल तेल

जब सोने जा रहे हों तो सोने से पहले नारियल तेल को हल्का गर्म कर बालों में लगाएं और फिर शावर कैप पहन लें, जिससे तेल अच्छी तरह से स्कैल्प में ये समा जाए। फिर सुबह उठने के बाद माइल्ड शैंपू से धो लें। ऐसा इस्तेमाल करते हैं तो बाल गहराई से मॉइस्चराइज होंगे और बाल बेहद सॉफ्ट और शाइनी बनेंगे।

हेयर मास्क

हेयर मास्क के लिए दो चम्मच नारियल तेल में एक चम्मच एलोवेरा जेल और एक चम्मच शहद मिलाएं। मिलाने के बाद इस बनाए हुए मिश्रण को बालों और स्कैल्प पर लगा लें और फिर 30 से 40 मिनट बाद धो लें। ऐसा करते हैं तो बाल सिल्की, शाइनी और डैमेज-फ्री बनेंगे।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *