आजकल के समय में लाइफस्टाइल, खान-पान बदलने की वजह से और फिजिकल एक्टिविटी की कमी के कारण ओवरवेट और मोटापा जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। इसके चलते व्यक्ति की पर्सनालिटी पर बेहद खराब असर पड़ता है और साथ ही कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि समय रहते वजन और मोटापे पर कंट्रोल किया जाए तो बेहतर है।
लेकिन बहुत से लोग हैं जो ओवरवेट और मोटापे को एक ही समझते हैं और इन्हें एक ही तरह से डील करने की कोशिश करते हैं, पर ये दोनों चीज़ें अलग-अलग हैं और दोनों को अलग तरीके से ही हैंडल करने की जरूरत है। इसलिए इस लेख में आपको ओवरवेट और मोटापे में अंतर बताया जाएगा।
Overweight और मोटापे में अंतर
Overweight
आपको बता दें कि जब किसी इंसान का वजन उसकी लंबाई और उम्र के अनुसार सामान्य से ज्यादा होता है, लेकिन वह इतना ज्यादा नहीं होता कि स्वास्थ्य को तुरंत कोई गंभीर नुकसान पहुंचाए, तो इसे ओवरवेट कहते हैं।
इस तरीके से करें पता कि आप ओवरवेट हैं या नहीं
इसके लिए बॉडी मास इंडेक्स पर ध्यान दिया जाता है। BMI 25 से 29.9 के बीच होने पर व्यक्ति ओवरवेट की श्रेणी में आ जाता है। आसान तरीके से बताएं तो ये है कि शरीर में सामान्य से अधिक चर्बी जमा हो रही है, जो आगे चलकर मोटापे में बदल सकती है।
मोटापा
मोटापे की बात करें तो जब शरीर में ज्यादा मात्रा में चर्बी जमा हो जाती है और जो स्वास्थ्य के लिए खतरा बनने लगती है, तो इसे मोटापा कहते हैं।
इस तरीके से करें पता
इसे पता करने के लिए भी BMI पर ध्यान देना जरूरी है। ऐसे में अगर BMI 30 या उससे ज्यादा है तो व्यक्ति मोटापे की श्रेणी में आ जाता है। जब शरीर में मोटापा बढ़ जाता है तो शरीर के अलग-अलग हिस्सों में ज्यादा चर्बी जमा होने लगती है और फिर मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और वजन नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है।
लंबाई के हिसाब वजन
पुरुषों के लिए
लंबाई (cm) वजन (kg)
150 cm 45 – 55 kg
160 cm 50 – 65 kg
170 cm 55 – 75 kg
180 cm 65 – 85 kg
190 cm 75 – 95 kg
महिलाओं के लिए
लंबाई (cm) वजन (kg)
150 cm 40 – 50 kg
160 cm 45 – 60 kg
170 cm 50 – 70 kg
180 cm 60 – 80 kg
190 cm 70 – 90 kg
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
