अक्सर लोग इस चीज़ से परेशान रहते हैं कि उनकी पीठ की चर्बी है। वैसे आपको बता दें कि पेट की चर्बी हो या फिर अन्य जगहों की इसे आसानी से कम किया जा सकता है। पर पीठ की चर्बी की बात करें तो इसे आसानी से कम करना काफी मुश्किल हो सकता है। ऐसे में अगर आप पीठ की चर्बी को कम करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको लिए कुछ योगा एक्सरसाइज बताएं जा रहे हैं। इससे आप कुछ ही दिनों में आसानी से पीठ की चर्बी को कम कर सकते हैं।
Yoga Exercises
भुजंगासन
चाहते हैं कि पीठ की चर्बी कम हो जाए तो भुजंगासन सबसे बेस्ट योगा एक्सरसाइज है। यह आसन पीठ की चर्बी को कम करने के साथ-साथ आपकी रीढ़ की हड्डी को मजबूत भी करता है और लचीला बनाता है।
भुजंगासन करने का तरीका
इसे करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं और अपने हाथों को कंधे के पास रखें। इसके बाद सांस भरें और ऊपर की ओर अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को उठाएं और अपनी गर्दन को पीछे की ओर झुकाएं। इस पोजिशन में करीब 20 सेकंड के लिए होल्ड करें और कुछ समय बाद नॉर्मल पोजीशन में आ जाएं। आप इस आसन को 4 से 5 बार लगातार कर सकते हैं।
धनुरासन
धनुरासन करते हैं तो इससे पीठ की चर्बी काफी तेजी से कम होती है। इस आसन को करने से पूरा शरीर मजबूत बनता है। अब इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं। इसके बाद पैरों को मोड़ें और हाथों से अपने टखने को पकड़ें। इसके बाद धीरे-धीरे सांसों को भरें और अपने शरीर को ऊपर की ओर उठाएंं। ऐसा करने से आपका शरीर धनुष के आकार का बन जाएगा। इस पोज को कम से कम 20 सेकंड तक होल्ड करें और फिर वापस सामान्य मुद्रा में आ जाएं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
