जो लोग वेजिटेरियन होते हैं वह अपने शरीर से प्रोटीन के लिए कमी पूरी करने के पनीर का सेवन करते हैं। पनीर में हाई क्वालिटी में प्रोटीन, कैल्शियम और हैल्दी फैट्स मौजूद होते हैं। यह पोषक तत्व शरीर का विकास करने और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। खासतौर पर जो लोग जिम जाते हैं वो तो पनीर जरुर खाते हैं लेकिन क्या रोज पनीर खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है इस बात को लेकर कुछ लोगों के मन में परेशानी रहती है। ऐसे में आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि रोज पनीर खाना चाहिए या नहीं।

रोज पनीर खाना सेहत के लिए कितना सही?

एक्सपर्ट्स की मानें तो आप रोज पनीर खा सकते हैं लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। यदि आप जरुरत से ज्यादा पनीर खाएंगे तो कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाएगा, पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। जो लोग हार्ट संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे हैं या जिनको लैक्टोज इनटॉलरेंस हैं उन लोगों को थोड़ा ध्यान से ही इसका सेवन करना चाहिए। बाजार में मिलने वाला मिलावटी पनीर न खाएं। यदि आप रोज पनीर खाना चाहते हैं तो घर में बना ताजा और शुद्ध पनीर ही खाएं। इससे आपके शरीर को भी पर्याप्त मात्रा में पोषण मिलेगा और किसी भी तरह की मिलावट या फिर कैमिकल आपके शरीर में नहीं जाएगा।

पनीर में पाए जाने वाले पोषक तत्व

पनीर में हाई क्वालिटी प्रोटीन, कैल्शियम और जरुरी फैट्स पाए जाते हैं। ऐसे में यह आपके शरीर को जरुरी पोषक तत्व देगा। इसमें प्रोटीन में कैलोरी, प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट्स, फैट्स भी मौजूद होता है।

शरीर को मिलेंगे ये फायदे

. इसमें कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में यह आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने और हड्डियों से जुड़ी बीमारियां जैसे कि ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा भी कम करने में मदद करेगी।

. इसमें हाई क्वालिटी में प्रोटीन मौजूद होता है ऐसे में यह मांसपेशियों को बनाने और उनकी मरम्मत में बेहद लाभकारी माना जाता है। खासतौर पर जो लोग प्योर वेजिटेरियन हैं उनके लिए पनीर प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत साबित होगा।

. पनीर में हैल्दी फैट्स भी मौजूद होते हैं। यह फैट्स शरीर के लिए बेहद जरुरी होते हैं। इसके अलावा पनीर फैट एनर्जी का बहुत अच्छा सोर्स माना जाता है इसका सेवन करने से शरीर के काम करने का तरीका अच्छा होता है।

इस तरह करें सेवन

यदि आप रोज पनीर खाना चाहते हैं तो इसको संतुलित मात्रा में ही खाएं। एक्सपर्ट्स की मानें तो पनीर को अगर आप सही मात्रा और सही तरीके से खाएंगे तो ही यह सेहत के लिए लाभकारी होगा। बाजार में मिलने वाले पनीर में फैट और नमक ज्यादा होता है ऐसे में आप घर में फैट वाला पनीर बनाकर खा सकते हैं। यह हेल्दी भी होगा। इसमें कार्बोहाइड्रेट्स बहुत कम मात्रा पाई जाती है ऐसे में आप इसको फाइबर रिच सब्जियों के साथ ही मिलाकर खाएं। यह आपके पाचन को स्वस्थ रखने में भी मदद करेंगे।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

 

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *