एवोकाडो कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है। इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी होता है। सिर्फ एवोकाडो ही नहीं बल्कि इसका तेल भी कई गुणों से पोषक तत्वों से युक्त होता है। इसका इस्तेमाल करने से आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिलेगी। तो चलिए आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि एवोकाडो ऑयल कैसे आपकी सेहत के लिए लाभकारी होगा।
तेल में पाए जाते हैं यह पोषक तत्व
एवोकाडो ऑयल में कई सारे भरपूर पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें हैल्दी फैट्स, फोलेट, मैग्नीशियम, पौटेशियम, विटामिन-बी,सी,डी, ई और के जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके अलावा तेल में एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट्स और मॉइश्चराइजिंग गुण पाए जाते हैं जो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से भी राहत मिलेगी।

ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस होगा कम
एवोकाडो तेल में विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं जो शरीर में मौजूद ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करेंगे। इस तेल का सेवन करने से कई बीमारियों से बचाव होगा। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के कारण शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स असंतुलित हो जाता है जिसके कारण नींद, हार्ट, थकान और स्किन संबंधी समस्याओं से भी जूझना पड़ सकता है।
आंखों के लिए रहेगा फायदेमंद
यह तेल भी आंखों के लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। इसमें अच्छी मात्रा में जैक्सैथिन और ल्यूटिन जैसे कैरोटीनॉयड्स और विटामिन्स पाए जाते हैं। ऐसे में यह आपकी आंखों को भी हेल्दी बनाए रखेगा। बढ़ती उम्र के साथ होने वाली आंख संबंधी दिक्कतों का खतरा भी इस तेल का इस्तेमाल करने से कम होगा।

दिल रहेगा स्वस्थ
इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे हैल्दी फैट्स और कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं ऐसे में यह दिल को स्वस्थ रखने में बेहद फायदेमंद साबित होगा। इसके अलावा यह कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कंट्रोल करेगा और दिल संबंधी बीमारियों का खतरा कम करने में मदद करेगा।
दिमाग के लिए अच्छा
इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और बाकी फैट्स पाए जाते हैं जो आपकी ब्रेन हेल्थ के लिए बेहद लाभकारी रहेंगे। इसका सेवन करने से दिमाग के काम अच्छे से होंगे। स्ट्रेस कम होगा और मूड अच्छा करने और याददाश्त को अच्छा रखने में भी मदद मिलेगी।
बाल भी रहेंगे स्वस्थ
इस तेल से यदि आप बालों की मालिश करेंगे तो स्कैल्प को पोषण मिलेगा। इसके अलावा यह बालों को मजबूती देने, खुजली की समस्या कम करने और उन्हें हेल्दी व घना बनाने में भी मदद करेगा। तेल में विटामिन्स, ओमेगा-3, फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो बालों को गहराई से पोषण देगा।
पाचन संबंधी दिक्कतें भी होगी दूर
इसमें फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में इसका सेवन करने से कब्ज से राहत मिलेगी। बाउल मूवमेंट को बढ़ावा मिलेगा और आंतों संबंधी समस्याओं से राहत देने में भी मदद मिलेगी। इसके अलावा इससे आपका मेटाबॉल्जिम बूस्ट होगा और पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहेगा।
त्वचा के लिए रहेगा फायदेमंद
यह तेल फ्री रेडिकल्स से भी बचाव करेगा। इसके अलावा स्किन को स्वस्थ रखने, मॉइश्चराइज करने, एक्ने से बचाव, एजिंग के लक्षण कम करने, सनबर्न से बचाव, सूजन कम करने, सोरायसिस और एक्जिमा जैसी स्किन संबंधी समस्याओं से भी बचाव में मदद मिलेगी। इस तेल में विटामिन-ई, सी और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा के कोलेजन में उत्पादन को बढ़ाएंगे। ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन संबंधी दिक्कतें भी दूर होगी।
गठिया से होगा बचाव
एवोकाडो तेल में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। ऐसे में इसका इस्तेमाल करने से जोड़ों की सूजन और दर्द को कम करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा गठिया या अर्थराइटिस जैसी जोड़ों संबंधी दिक्कतों को दूर करने में मदद मिलेगी।
ऐसे इस्तेमाल करें एवोकाडो ऑयल
इस तेल को खाना बनाने और सलाद की ड्रेसिंग के तौर पर इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। डाइट में शामिल करने के अलावा आप स्किन और स्कैल्प की मसाज में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस बात का रखें ध्यान
इस तेल में कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं ऐसे में इसको डाइट में शामिल करने से आप कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव कर सकते हैं लेकिन यदि आप हार्ट के मरीज हैं तो इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर करें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
