मार्च का महीना आ चुका है। इस दौरान तापमान में और भी ज्यादा बदलाव आ सकता है। दिन में तेज गर्मी और रात में ठंड हो सकती है। मौसम में होने वाले इन बदलावों के कारण शरीर को बहुत सी चीजें मैनेज करनी पड़ती हैं ऐसे में सभी को अपने लाइफस्टाइल और खान-पान का खास ध्यान रखना चाहिए। तापमान कम ज्यादा होने के कारण वायरल इंफेक्शन और पाचन संबंधी दिक्कतें भी होने लगती हैं। इसके अलावा वायरल फीवर से बहुत लोग परेशान हो जाते हैं। कोरोना की तरह यह भी इन दिनों बहुत तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में यदि इससे आप खुद को बचाना चाहते हैं तो आज आपको कुछ टिप्स बताते हैं। आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए।
इसलिए बढ़ रहा है वायरल फीवर का खतरा
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो जैसे मौसम बदलता है तो इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। इसके कारण सर्दी, खांसी और फ्लू जैसे वायरल इंफेक्शन्स का खतरा भी बढ़ सकता है। इसके अलावा गर्मियों के इस मौसम में खाना भी जल्दी खराब हो जाता है जिसके कारण डायरिया, पेट की समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इस मौसम में आपके शरीर को पानी की सबसे ज्यादा जरुरत होती है।

पानी की कमी हो सकती है
डिहाइड्रेशन होने के कारण आपको चक्कर और थकान हो सकती है। मौसम बदलने के कारण आपकी नींद भी प्रभावित हो सकती है। वायरल फीवर वैसे तो एक हफ्ते में खुद ही ठीक हो जाता है लेकिन कई अन्य तरह की समस्याएं आपकी स्थिति खराब कर सकती है। ऐसे में अपना ध्यान रखें और ज्यादा लक्षण दिखने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
ये भी हो सकती है दिक्कतें
. वायरल फीवर के कारण आपको कई और वायरस भी घेर सकते हैं जैसे कि इंफ्लुएंजा, डेंगू, चिकनगुनिया, हेपेटाइटिस बी-सी, सर्दी-जुकाम।
. इसके कारण आपको इंफेक्शन जैसे कि बुखार, गले में खराश, शरीर में दर्द, थकान, सिरदर्द, दस्त या उल्टी जैसी समस्याएं भी हो सकती है।
. जो लोग कोरोना से प्रभावित हुए उनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है ऐसे में यह बुखार उनको घेर सकता है।
ऐसे करें वायरल फीवर से बचाव
. बिना डॉक्टर की सलाह पर कोई भी दवाई न खाएं। खासतौर पर एंटीबायोटिक दवाईयों से अपना बचाव करें।
. बाहर जा रहे हैं तो मास्क जरुर लगाएं।

. बीमार लोगों से दूर रहें। उनका ख्याल यदि रखना है तो थोड़ी सावधानी बरतें ।
. वैसे तो वायरल इंफेक्शन में कोई खास इलाज जरुरी नहीं होता लेकिन यदि आपको कोई गंभीर लक्षण दिखे तो डॉक्टर की मदद जरुर लें।
. साफ-सफाई का ध्यान रखें। नियमित तौर पर अपने हाथ धोते रहें।
. भीड़-भाड़ वाली जगह पर भी न जाएं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
