हर किसी की तमन्ना होती है कि उसके बाल लंबे और घने बने रहें, खासकर महिलाएं की। उन्हें इस चीज को लेकर बहुत परेशानी रहती है। बहुत सी महिलाएं होती हैं जिनके बाल छोटे और कम घने वाले होते हैं, जिसको लंबा और घना बनाने के लिए न जाने वे क्या-क्या करती रहती हैं। मार्केट के महंगे से महंगे प्रोडक्ट यूज करती हैं, जिसमें केमिकल की मात्रा भी बहुत होती है। ऐसे में अगर आप भी छोटे और कम घने वाले बालों को लेकर परेशान हैं तो आपके लिए कुछ देसी उपाय लाएं हैं, जिसकी मदद से आप कुछ ही दिनों में बालों को लंबा और घना कर पाएंगे।

लंबे और घने बालों के लिए देसी उपाय

एलोवेरा और नारियल तेल का पेस्ट

बालों को लंबा और घना करने के लिए बालों में एलोवेरा और नारियल तेल का पेस्ट लगाएं। इसे बनाने सबसे पहले दो बड़े चम्मच एलोवेरा जेल और नारियल तेल लें। इसके बाद एक कटोरी में डालें और सही तरीके से मिला लें, चाहें तो इसे हल्का गर्म कर लें। इसके बाद बालों में लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। लगाने के बाद बालों को ऐसे ही घंटों के लिए छोड़ दें, चाहे तो इसे रात में भी लगाकर सो सकते हैं।

दही और शहद का पेस्ट

आपको अक्सर आपकी दादी, नानी या माता ने बताया होगा कि बालों में दही और शहद का पेस्ट लगाने से बहुत फायदे होते हैं। इससे बाल घने और मुलायम बनते हैं। इससे डैंड्रफ की भी समस्या दूर होती है। इसे बालों में लगाने के लिए सबसे पहले इसका पेस्ट तैयार करें। पेस्ट तैयार करने के लिए सबसे पहले आधे कप दही में दो बड़े चम्मच शहद मिलाएं। दही और शहद को सही से मिलाएं और एक स्मूथ पेस्ट बनाएं। पेस्ट के तैयार होने के बाद बालों में लगाएं और कुछ एक घंटे तक ऐसे ही रहने दें। जिसके बाद शैम्पू से सिर धो लें। ऐसा करने से आपको बालों को बहुत फायदे मिलेंगे।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

 

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *