अब धीरे-धीरे देश के कई हिस्सों में मौसम का रुख बदलने लगा है। बहुत सी जगहे हैं जहां सुबह और शाम में हल्की ठंड पड़ रही है, दोपहर के समय गर्मी और कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी। ऐसे में बदलते मौसम में कई बार इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है और परेशानियां आने लगती हैं। इसलिए बदलते मौसम में खुद का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है, जिसके हम कुछ टिप्स लेकर आए हैं और इसकी मदद से खुद को हेल्दी रख सकते हैं।

बदलते मौसम में ऐसे रखें खुद को हेल्दी

खाने पर दें ध्यान

ऐसे मौसम में खाने पर विशेष ध्यान देना बहुत जरूरी है और मौसमी फल और सब्जियां बेस्ट रहती हैं। इसे अलावा इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए संतरा, आंवला, नींबू का सेवन कर सकते हैं। साथ ही इसके अलावा हल्दी, अदरक और तुलसी जैसी चीजों को भी अपनी डाइट में भी शामिल कर सकते हैं।

Hydrate रहें

बहुत बार ऐसा होता है कि बदलते मौसम के चलते शरीर में कई बार डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है। इसलिए इससे निपटने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीएं। इससे एक तो आप बीमार होने से बच जाएंगे और शरीर के कचड़े को भी आसानी से बाहर निकालने में मदद होती है।

एक्सरसाइज

एक्सरसाइज तो एक दिनचर्या का अहम हिस्सा बना लें। एक्सरसाइज करने से शरीर फिट और हेल्दी रहता है। रोजाना कम से कम एक घंटा एक्सरसाइज करें। इसके अलावा योग, वॉकिंग और ध्यान भी कर सकते हैं और सुबह-सुबह धूप लेना सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसलिए कोशिश करें कि कुछ समय धूप में भी बैठें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *