रूखे और बेजान बाल हर किसी को बुरे लगते हैं और खूबसूरती पर भी असर डालते हैं। जब मौसम बदलता है तो बालों की नमी खत्म हो जाती है, जिससे वे सूखे, कमजोर और उलझे हुए नजर आते हैं। इसलिए अगर आप भी ड्राई और फ्रिज़ी बालों की समस्या से परेशान हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है। मशहूर हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब ने एक वीडियो शेयर की जिसमें उन्होंने ड्राई बालों से निजात पाने का आसान नुस्खा बताया।

एक्सपर्ट का कहना

जावेद का कहना है कि बालों को हेल्दी और चमकदार बनाए रखने के लिए कोई महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं, बल्कि प्राकृतिक चीजों का सही इस्तेमाल करके भी बालों की नमी को वापस ला सकते हैं और इन्हीं चीजों में से एक है नारियल का तेल और बेहतर नतीजों के लिए ग्लिसरीन मिला सकते हैं।

इस्तेमाल करने का तरीका

इसके लिए सबसे पहले एक बाउल में नारियल तेल और ग्लिसरीन को बराबर मात्रा में डालें और अच्छी तरह तरह से मिक्स करें। जो मिश्रण तैयार हो जाए उसे बालों की जड़ों पर लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। थोड़े समय के बाद बालों में शैंपू कर लें। एक्सपर्ट हफ्ते में एक बार इस तरीके को अपनाने की सलाह देते हैं।

फायदे

इसके फायदों की बात करें तो नारियल तेल में मॉइस्चराइज और कंडीशनिंग गुण मौजूद होते हैं। जब ये बालों की जड़ों में प्रवेश करता है तो डीप कंडीशनिंग में मदद होती है और रूखे बालों की समस्या कम होती है। दूसरी ओर ग्लिसरीन एक प्राकृतिक ह्यूमेक्टेंट है, जो हवा से नमी खींचकर बालों में बनाए रखता है और इससे ड्राइनेस कम होती है और वे लंबे समय तक हाइड्रेटेड रहते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *