भागदौड़ भरी जिंदगी और रोजमर्रा की टेंशन अक्सर इंसान को टेंशन में डाल देती है। बहुत बार हम सोचते हैं कि कैसे इससे छुटकारा पाएं, लेकिन कोई रास्ता नहीं मिल पाता। हम तरह-तरह की चीजें सुनते हैं और सोचते हैं करने के बारे में लेकिन कर नहीं पाते, पर हम कुछ राहत पाने के लिए कहीं ट्रिप पर जरूर जा सकते हैं ताकि वहीं जा कर थोड़ा आराम मिल सके और दिल को सुकून।

तनाव और स्ट्रेस से राहत चाहते हैं तो वेकेशन पर जाना या किसी शांत और खूबसूरत जगह पर छुट्टियां बिताना सबसे अच्छा तरीका माना जाता है। पर लोग ऐसी जगहों पर जाकर भीड़ बढ़ा देते हैं, जिससे वो शांति नहीं मिल पाती जो आप चाहते हैं। ऐसे में अगर आप भी भीड़ से दूर किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहां प्राकृतिक सुंदरता, शांति और सुकून का अनोखा मेल हो, तो ये आर्टिकल अंत तक जरूर पढ़ें।

धनाचूली, उत्तराखंड

धनाचूली उत्तराखंड एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। ये कमर्शियल टूरिज्म से अछूता है। जो लोग शहर के शोरगुल से दूर एक शांत और रिफ्रेशिंग माहौल में कुछ दिन बिताना चाहते हैं उनके लिए ये जगह परफेक्ट है। यहां से आपको त्रिशूल, नंदा देवी और पंचाचूली जैसी बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियों का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है।

तीर्थन वैली, हिमाचल प्रदेश

ये जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। हिमाचल प्रदेश में तीर्थन वैली ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के पास स्थित है। यहां पर आप हरे-भरे जंगल, बहती नदियां और शानदार पहाड़ियों का अद्भुत नजारा ले सकते हैं। ऐसे में अगर आप एडवेंचर के भी शौकीन हैं तो यहां ट्रेकिंग, कैंपिंग और रिवर क्रॉसिंग जैसी कई रोमांचक एक्टिविटीज़ भी कर सकते हैं।

मावलिननॉन्ग, मेघालय

अगर ऐसी जगह को तलाश कर रहे हैं जो खूबसूरत होने के साथ स्वच्छ और प्राकृतिक सौंदर्य का एक बेहतरीन उदाहरण हो तो ऐसे में आप मावलिननॉन्ग (Mawlynnong), मेघालय जा सकते हैं। ये जगह आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होनी चाहिए। ये गांव एशिया का सबसे स्वच्छ गांव होने का खिताब भी हासिल कर चुका है।

फुगताल मठ, लद्दाख

फुग्ताल मठ ऊची पहाड़ियों में स्थित है और एक गुफा के अंदर बना हुआ मठ है। आपको बता दें कि ये मठ कुछ 2,500 साल पुराना माना जाता है और यह त्सरपु नदी के किनारे चट्टानों में बना हुआ है और इसी वजह से इसकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। इतिहास और आध्यात्मिकता के शौकीन यहां आ सकते हैं। ऐसे में व्यस्त जीवन से ब्रेक लेकर शांति और आत्मचिंतन का समय बिताना चाहते हैं तो ये जगह आपके लिए ही है।

लखपत, गुजरात

आपको बता दें कि लखपत गुजरात के कच्छ जिले में स्थित एक भूला-बिसरा कस्बा है। ये इतिहास और शांति का एक अद्भुत मिश्रण है। यहां के प्राचीन किले और शांत परिदृश्य इसे इतिहास प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक आदर्श स्थल बनाते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *