पैनिक अटैक एक ऐसी स्थिति होती है, जिसमें व्यक्ति को अचानक डर और घबराहट महसूस होती है। इसमें शरीर के कई शारीरिक लक्षण उत्पन्न होते हैं, जैसे दिल का तेज़ धड़कना, सांस लेने में तकलीफ, चक्कर आना, और बेचैनी। यह स्थिति अचानक होती है और किसी वास्तविक खतरे के बिना भी व्यक्ति को महसूस होती है। हालांकि यह जानलेवा नहीं होता, लेकिन पैनिक अटैक बहुत भयावह महसूस हो सकता है।
पैनिक अटैक के कारण:
पैनिक अटैक के कारण विभिन्न हो सकते हैं। तनावपूर्ण अनुभव या किसी कठिन परिस्थिति का सामना करने के कारण यह हो सकता है। कुछ सामान्य कारणों में शामिल हैं:
- परीक्षा या रिलेशनशिप संबंधी तनाव
- किसी प्रिय व्यक्ति की मृत्यु
- शारीरिक या मानसिक उत्पीड़न का अनुभव
- अचानक कोई हिंसक घटना
पैनिक अटैक के लक्षण:
पैनिक अटैक के दौरान व्यक्ति को शारीरिक लक्षणों का सामना करना पड़ता है, जैसे:
- तेज़ दिल की धड़कन
- सांस लेने में कठिनाई
- चक्कर आना
- अत्यधिक घबराहट और चिंता
- पसीना आना
- सिरदर्द और कमजोरी
पैनिक अटैक से राहत पाने के उपाय
सांस पर ध्यान केंद्रित करें
पैनिक अटैक के दौरान गहरी सांसें लेना बेहद फायदेमंद हो सकता है। आप 4-4-4 विधि का पालन कर सकते हैं। इस विधि में चार सेकंड के लिए सांस लें, चार सेकंड के लिए सांस रोकें, और फिर चार सेकंड के लिए सांस छोड़ें। यह प्रक्रिया आपके शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ाती है और दिल की धड़कन को धीमा करती है।
दिमाग को विचलित करें
पैनिक अटैक के दौरान व्यक्ति का मन घबराहट में उलझ जाता है। ऐसे में, किसी सुरक्षित चीज पर ध्यान केंद्रित करना मददगार हो सकता है। उदाहरण के लिए, आस-पास की 5 चीजों के बारे में सोचें जो आप देख सकते हैं, 4 चीजें जो आप सुन सकते हैं, 3 चीजें जो आप छू सकते हैं, 2 चीजें जो आप सूंघ सकते हैं और 1 चीज जो आप चख सकते हैं। यह मानसिक विचलन आपके घबराए हुए दिमाग को शांत करता है।
आसपास की चीजों पर ध्यान केंद्रित करें
पैनिक अटैक आने पर अपने आसपास की चीज़ों पर ध्यान केंद्रित करना आवश्यक होता है। इससे दिमाग विचलित होता है और आपको कुछ पल के लिए मानसिक राहत मिलती है।
उसे स्थान से न हटें
पैनिक अटैक आने पर तुरंत उस स्थान से भागने का प्रयास न करें। ऐसा करने से डर और बढ़ सकता है। हमेशा उस स्थान पर बने रहें और खुद को शांत करने के प्रयास करें।
हल्का व्यायाम करें
पैनिक अटैक तनाव और चिंता का परिणाम हो सकता है। ऐसे में हल्के व्यायाम, योग या ध्यान के जरिए आप अपने मानसिक तनाव को कम कर सकते हैं। इससे शरीर में ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और आपको शांति मिलती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
