अरंडी का तेल बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। इस तेल को लगाते हैं तो आपके बाल जड़ों से घने बने रहते हैं, साथ ही बालों की बनावट भी बेहतर होती है। इसले अलावा भी इसके बहुत से फायदे हैं। तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी और बालों में लगाने का तरीका और फायदे।

अरंडी के तेल से सीरम

इसे बनाने के लिए सबसे पहले नारियल तेल लें। इसे गुनगुनाकर गर्म कर लें। इसके बाद इसमें दो चम्मच अरंडी का तेल मिला लें। आप इसमें विटामिन ई की एक कैप्सूल खोलकर डाल दें। कैप्सूल डालने के बाद एलोवेरा जेल मिलाएं और फिर एक गाढ़ा टैक्चर वाला सीरम तैयार कर लें। जब सीरम तैयार हो जाए तो थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर सीरम को स्प्रे बॉटल में डाल लें। लीजिए आपका हेयर सीरम तैयार है।

कब और कैसे करें बालों की मसाज

जब आपका तेल तैयार हो जाए तो रात को अपने बालों की मसाज करें। साथ ही आप हफ्ते में दो बार बालों में शैंपू करने से पहले इस तेल से मसाज कर सकते हैं। सबसे पहले बालों में तेल लगाएं और फिर हल्के हाथों से और उंगलियों के प्लाइंट से बालों की मसाज करते रहें। ऐसा करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन तेज होगा।

अरंडी के तेल के फायदे

इसे लगाने से बालों का ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है। इससे बाल अंदर से नरिश होते हैं, जिससे टैक्सचर सही होता है। इसकी वजह से बाल पूरी तरह से हेल्दी रहते हैं और स्कैल्प से बालों को पोषण मिलता है, जिससे बाल झड़ते नहीं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *