ये तो हर कोई बोलता है कि स्वस्थ रहने के लिए वर्कआउट करना बहुत जरूरी है। कोशिश करें कि सुबह दिन की शुरुआत आप हेल्दी और बेहतर तरीके से करें। ऐसे में आप मार्निंग में कुछ आसान एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे एक तो आप मेंटल तौर पर बेहतर रहेंगे और साथ ही फिजिकली भी फिट। सुबह का जब व्यायाम किया जाए तो शरीर को एक्टिव बनाने के साथ एनर्जेटिक रखने में भी मदद मिलती है। इसलिए यहां आपको दो बेहतर वर्कआउट के बारे में बताया जाएगा, जिसे आप आसानी से अपने घर कर सकते हैं।

Squats

दिन की शुरुआत स्क्वाट्स से करें। इसे करने से टांगों और कोर की मसल्स मजबूत बनती है। ये व्यायाम फिट और एक्टिव रहने के लिए काफी बेहतर है। इसकी मदद से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और शरीर ताकतवर बनता है।

Squats करने का तरीका

इसे करने के लिए सबसे पहले पैरों को कंधे की चौड़ाई जितना खोलें और सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद घुटनों को धीरे-धीरे मोड़ते हुए नीचे की ओर बैठें, कुछ देर के लिए वैसी ही स्थिति में रहें। फिर अपना समय लेते हुए वापस खड़े हो जाएं। शुरुआत में कुछ 15 से 20 करें, फिर धीरे-धीरे बढ़ा सकते हैं।

Jumping Jacks

शरीर के तुरंत एक्टिव करने के लिए आप जंपिंग जैक्स कर सकते हैं। ये एक बहुत ही बेहतर विकल्प हो सकता है। इसे करने से हार्ट बीट को बढ़ावा मिलता है, जिससे शरीर में ब्लड का फ्लो तेज होता है। जंपिंग जैक्स करते हैं तो बॉडी का फैट भी काफी तेजी से बर्न होता है।

Jumping Jacks करने का तरीका

इसे करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं और अपने हाथों को साइड में रखें। हल्का जंप लेते हुए अपने हाथों को ऊपर उठाएं और फिर पैरों को चौड़ा करें। फिर जंप करके वापिस आराम से खड़े हो जाएं। इसे आप लगातार एक से दो मिनट तक कर सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *