डिप्रेशन एक ऐसी गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्या है जिससे आज के समय में कई लोग जूझ रहे हैं। युवाओं से लेकर बड़ी उम्र के लोग इसका शिकार हो चुके हैं। भागदौड़ भरी इस जिंदगी में किसी को काम का स्ट्रेस, किसी को नौकरी का स्ट्रेस, किसी को घर का स्ट्रेस परेशानी को बढ़ा देता है। अब हाल के कुछ सालों में एक स्टडी सामने आई है जिसमें यह देखा गया है कि महिलाएं पुरुषों के मुकाबले डिप्रेशन का ज्यादा खतरा महिलाओं को रहता है।
स्टडी में किया गया दावा
महिलाएं बहुत जल्दी परेशान हो जाती हैं ऐसे में इस वजह से उनकी मेंटल हेल्थ पर असर होता है। हालांकि इसके कई कारण हो सकते हैं। एक नई स्टडी की मानें तो एयर पॉल्यूशन के कारण महिलाओं को डिप्रेशन का खतरा ज्यादा रहता है। हार्मोनल चेंजेस जैसे कि पीरियड्स, प्रेग्नेंसी और मेनोपॉज डिप्रेशन का कारण बनेंगे। इसके अलावा लाइफस्टाइल जैसे कि काम, परिवार और सामाजिक बदलाव भी उनके लिए समस्या बढ़ा सकता है। सामाजिक और आर्थिक कारण जैसे गरीबी, बेरोजगारी और घरेलू हिंसा भी डिप्रेशन को बढ़ा सकती है। मेंटल हेल्थ जैसे कि खुद का सम्मान, कॉन्फिडेंस और मानसिक तनाव डिप्रेशन का कारण बन सकता है।

प्रदूषण के कारण 44% बढ़े डिप्रेशन के मामले
हाल ही की स्टडी में सामने आया है कि वायु प्रदूषण के कारण 15 से 49 साल तक की महिलाओं में हाई ब्लड प्रेशर और इससे भी ज्यादा डिप्रेशन हो सकता है। टाइम्स ऑफ इंडिया में पब्लिश हुई एक खबर के अनुसार, प्रदूषण के कारण सारी दुनिया में स्ट्रेस और डिप्रेशन के मामले 44%तक बढ़ चुके हैं। कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रोजर जॉर्ज की मानें तो महिलाओं को वायु प्रदूषण से ज्यादा नुकसान होगा। इसकी चपेट में आने के कारण उन्हें मेंटल प्रॉब्लम्स जैसे स्ट्रेस, डिप्रेशन और हाइपरटेंशन हो सकता है।
डिप्रेशन के दिखते हैं ऐसे लक्षण
महिलाओं में डिप्रेशन के लक्षण जैसे उदास, नींद आने में दिक्कत, भूख न लगना, सेल्फ रिस्पेक्ट और सेल्फ कॉन्फिडेंस की कमी, मानसिक तनाव और चिंता। शारीरिक समस्याएं जैसे कि सिरदर्द और पेट दर्द भी नजर आ सकते हैं।
इलाज
थेरेपी की मदद से डिप्रेशन का इलाज होगा। वहीं कुछ दवाईयां भी आपके लिए फायदेमंद साबित होगी हालांकि कुछ भी करने से पहले आप डॉक्टर की सलाह जरुर लें। लाइफस्टाइल में बदलाव करके भी आप इससे बच सकते हैं। नियमित एक्सरसाइज, योग, मेडिटेशन, हेल्दी और पौष्टिक डाइट लें। इसके अलावा कम से कम 8 घंटे की नींद जरुर लें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
