आपकी सेहत खराब चल रही है तो पहले ये देखना बहुत जरूरी है कि आप खुद में क्या गलतियां कर रहे हैं। खुद की टॉक्सिक आदतें, बीमारियां, मानसिक तनाव और कमजोर इम्यूनिटी की वजब से स्वास्थ्य काफी खराब हो जाता है। ऐसे में अपनी मिस्टेक्स को पहचानना बहुत जरूरी है ताकि डेली हैबिट्स में चेंज आए।

ये आदतें हैं ज़हरीली

नींद पूरी न लेना

रोजाना 7 से 8 घंटे की सुकून भरी नींद लेना बहुत जरूरी है, अगर नहीं लेते तो इसके कुछ खतरनाक अंजाम हो सकते हैं। पूरी नींद न लेने पर इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है, मन में तनाव बढ़ता है, मोटापा भी आ सकता है, जिससे लॉन्ग टर्म में हार्ट डिजीज का खतरा हो सकता है।

खाना न खाना

ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर अगर आप स्किप करते हैं या लेट खाते हैं तो इससे मेटाबॉलिज्म स्लो हो सकता है। ऐसा करने से ब्लड शुगर लेवल भी डिस्टर्ब होने का खतरा रहता है और डाइजेशन पर भी प्रभाव पड़ता है।

ज्यादा स्क्रीन टाइम

अगर आप दफ्तर के काम या मनोरंजन के लिए स्क्रीन पर बहुत ज्यादा समय बिताते हैं तो आंखों पर दबाव पड़ता है। इससे एक तो नींद खराब होती है और बॉडी पोश्चर भी खराब होता है। आपको बता दें कि स्क्रीन से निकलने वाली रोशनी मेलाटोनिन प्रोडक्शन में रुकावट पैदा करती है, जिससे नींद आने में मुश्किल होती है।

पानी का सेवन कम करना

रोजाना वैसे आठ ग्लास पानी पीने की सलाह दी जाती है, लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो बार-बार वॉशरूम जाने से बचने के लिए कम पानी पीते हैं, जिससे बॉडी के काफी फंक्शंस पर बुरा असर पड़ता है। पानी कम पीते हैं तो किडनी डिजीज के साथ स्किन और डाइजेशन पर असर पड़ता है।

शराब और सिगरेट

स्मोकिंग और ड्रिंकिंग न सिर्फ एक सामाजिक बुराई है, बल्कि ये सेहत के भी सबसे बड़े दुश्मन हैं, इससे शरीर के कई अंग कमजोर हो सकते हैं. इसकी वजह से कैंसर, दिल की बीमारी और लिवर डिजीज भी हो सकती है.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *