रागी वेट लॉस में तेजी से मदद करती है। रागी के सेवन से शरीर में फाइबर की मात्रा बढ़ती है और पाचनक्रिया तेज होती है, जिस कारण मेटाबोलिक रेट बढ़ जाता है। रागी खाने के फायदे तो है ही साथ में इसके अलावा रागी कांजी के भी बहुत से फायदे होते हैं, इसलिए सबसे पहले जानते हैं रागी कांजी बनाने का तरीका। अच्छी बात ये है कि ये ड्रिंक15 मिनट में बनाकर नाश्ते में शामिल कर सकते हैं।
रागी कांजी की रेसिपी
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए रागी का या बाजरे का आटा, नमक, एक कप दही, कुछ 500 मिली पानी, एक चम्मच छोटा घी, एक छोटा चम्मच जीरा, छोटा चम्मच सरसों के बीज, करी पत्ता या धनिया और चुटकी भर हींग।
कांजी बनाने का तरीका
इसे बनाने के लिए सबसे पहले पैन में थोड़ा पानी गर्म होने के लिए रख दें, फिर इसमें रागी का आटा डालें। इसे तब तक फेंटेना है जब तक ये उबल कर गाढ़ा न हो जाए, अब इसे ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसमें दही, नमक और गाढ़ेपन को बराबर करने के लिए पानी डाल दें। इसके बाद घी, जीरा, सरसों के बीज और करी पत्ते के साथ तड़का लगाएं और ऊपर से डालकर मिक्स कर दें। धनिए के पत्ते मिला लें और फ्रिज में रख दें, थोड़ी देर बार इसका सेवन कर लें।
रागी कांजी के फायदे
रागी एक ग्लूटेन-फ्री अनाज है, इसमें फाइबर, प्रोटीन और खनिज प्रचुर मात्रा में होते हैं। इसमें कार्ब्स की भी अच्छी मात्रा होती है, जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है और मसल बिल्डिंग में मदद होती है। रागी का फाइबर पाचन में मदद करता है और कब्ज से शांति मिलती है। इसका कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स आपको भरा हुआ महसूस करवाता है और कम कैलोरी का सेवन करने में मदद होती है।
साथ ही रागी बालों के लिए भी बहुत लाभदायक है। इसमें मौजूद प्रोटीन बालों के झड़ने को रोकने और स्वस्थ बालों के विकास को बढ़ावा देने में मददगार है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो स्किन को हेल्दी रखने और ग्लो करवाने में मदद करते हैं। इस प्रकार से अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन के साथ पूरी सेहत अच्छी रहे तो रागी कांजी का सेवन आपके लिए फायदेमंद होगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
