बहुत से लोग होते हैं जो सुबह जल्दी उठना चाहते हैं, लेकिन समय पर जग नहीं पाते। लेकिन अगर आप हेल्दी लाइफस्टाइल चाहते हैं तो सुबह जल्दी जगना बहुत जरूरी है। सुबह जल्दी नहीं उठने का कारण मेन है आलस। इसलिए आलस से छुटकारा दिलाने के लिए आपके लिए प्रेमानंद जी महाराज की कुछ टिप्स लेकर आए हैं, ताकि आप सुबह जल्दी उठ सके।
पांच घंटे से ज्यादा न सोएं
प्रेमानंद जी ने सपने पर बात की और कहा कि सोने के बाद ज्यादा सपने उसे आते हैं, जिसमें आलस कूट-कूट कर भरा होता है। उनका कहना है कि किसी को भी पांच घंटे से अधिक नहीं सोना चाहिए। पांच घंटे से ज्यादा सोते हैं तो रात के समय सपने आते हैं। सोने के समय में कटौती करते हैं तो सपने नहीं आएंगे और आप फिट भी रहेंगे।
देर रात तक जागना ठीक नहीं
आजकल तो बहुत से लोगों को रात में देर तक जागने की आदत होती है और फिर वे सुबह काफी लेट से उठते हैं। ऐसे में प्रेमानंद जी इसको गलत बताते हैं और कहते हैं कि आज के समय लोगों में मनुष्यता नाम की कोई चीज ही नहीं है। न ही लोग जल्दी जागते हैं और न ही भजन कीर्तन करते हैं।
सुबह जल्दी कैसे उठे?
वे कहते हैं कि अगर सुबह उठने के बाद भी नींद आए तो सुबह-सुबह माला लेकर टहलने निकल सकते हैं। अगर एक महीने तक लगातार सुबह एक ही समय पर जगते हैं तो आपकी ये हैबिट बन जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि आप सुबह जल्दी उठकर भगवान का नाम भी जप कर सकते हैं।
