जब भी जापान का नाम सुनते हैं तो आधुनिकता और एडवांसमेंट समझ आता है। जापान के लोग अक्सर अपनी हेल्दी लाइफ और लंबी उम्र के लिए जाने जाते हैं। बहुत से ऐसे लोग हैं यहां ऐसे जिनकी उम्र 100 से ज्यादा है। जापान के लोग इतनी उम्र तक जीवित रहते हैं उनकी दिनचर्या और बेहतरीन लाइफस्टाइल की वजह से। ऐसे में अगर आपको भी जापान के लोगों जैसा बनना चाहते हैं तो दैनिक जीवन में इन चीजों को फॉलो करें।

माइंडफुल ईटिंग

वे लोग माइंडफुल ईटिंग में विश्वास रखते हैं। जापानी लोग पेट भरने के लिए खाना नहीं खाते, बल्कि खाने का मजा लेते हुए भोजन करते हैं। उनका भोजन संतुलित होता है। वे अपनी भूख का 100 प्रतिशत नहीं खाते। वे छोटे-छोटे हिस्सों में भोजन खाते हैं।

स्पेशल चाय

वे दिन में बहुत बार स्पेशल चाय पीते हैं। दिन में कई बार दूध वाली चाय पीने की बजाय वे स्पेशल चाय पीते हैं। इस चाय में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो खाने को पचाने के साथ-साथ चेहरे पर भी ग्लो देते हैं।

अपने प्यारों के साथ समय बिताना

वे अपने दोस्तों और फैमिली को ज्यादा समय देते हैं और उन्हीं के साथ क्वालिटी टाइम बिताना पसंद करते हैं। उनका फोकस फिट रहने पर होता है, जिसके कारण वह अपना काम अधिक समय तक खड़ा होकर ही करते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *