आजकल बहुत से ऐसे लोग हैं जो रात के समय सही तरीके से सो नहीं पाते हैं और इसके लिए उनकी जीवनशैली और खान पान जिम्मेदार है, पर बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो समय पर सोना तो चाहते हैं, लेकिन वह न तो समय पर सो पाते हैं और न ही समय पर जाग पाते हैं। ऐसे में अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं तो खाने में कुछ बदलाव बेहद जरूरी है। इसलिए इस लेख में आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिसको रात के समय आप अपने डिनर में शामिल कर सकते हैं।
इन चीजों को खाने से रात के समय सही से सो पाएंगे। इन चीजों को खाने से आपका दिमाग तुरंत रिलैक्स हो जाएगा और नींद अच्छी आएगी। ऐसे में आपको रात के समय मेलाटोनिन और मैग्नीशियम वाले पदार्थों को शामिल करना चाहिए।
बेहतर नींद के लिए खाएं ये चीजें
Dry Fruits
रात के समय अगर ड्राई फ्रूट्स खाते हैं तो आपके लिए बहुत लाभदायक होगा। आपको बता दें कि ड्राई फ्रूट्स में मेलाटोनिन और मैग्नीशियम होता है, जिसको खाने से नींद अच्छी आती है।
चावल और ओट्स
आपको तो मालूम होगा कि चावल और ओट्स में कार्बोहाइड्रेट होता है और वही कार्बोहाइड्रेट बॉडी में सेरोटोनिन की मात्रा को बढ़ाता है, जो अच्छी नींद देता है।
दही और छाछ
दही और छाछ को भी आप रात के समय ले सकते हैं। आपको बता दें कि दही और छाछ में प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं, जो पाचन को सुधारने में मददगार साबित होते हैं। इससे तनाव भी कम होता है।
हर्बल चाय
सोने से पहले आप हर्बल चाय पी सकते हैं। हर्बल चाय के सेवन से तनाव और मन शांत होता है।
दूध और दूध वाली चीजें
रात के समय आरामदायक और अच्छी नींद चाहते हैं तो दूध या दूध से बनी कोई चीज का सेवन कर सकते हैं। आपको बता दें कि गर्म दूध में ट्रिप्टोफैन होता है, जिससे मेलाटोनिन बनाता है। वहीं मेलाटोनिन बेहतर नींद में लाभदायक है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
