स्वस्थ रहने के लिए दांतों और मसूड़े भी स्वस्थ रहना बेहद जरुरी है। यदि यह स्वस्थ न हो तो कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ता है। दांतों को हेल्दी रखने के लिए और मसूड़ों से जुड़ी समस्याओं से बचाव के लिए नारियल तेल आप इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हें दांतों पर रगड़ने से यह मजबूत बनेंगे। नारियल तेल में ऐसे कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो आपकी ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद होंगे। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि यह तेल आपके दांतों के लिए कैसे काम करेगा।
नारियल के तेल में पाए जाते हैं ये गुण
यह तेल हेल्दी फैट्स, एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से युक्त होता है। इसका इस्तेमाल करने से दांत और मसूड़े हेल्दी रहेंगे। इसके अलावा ओरल हेल्थ को बेहतर बनाने और इससे जुड़ी समस्याओं से राहत देने में भी यह तेल बेहद लाभकारी होता है।

दांत होंगे साफ
नारियल तेल में पाए जाने वाले गुण आपके दांतों के लिए बेहद फायदेमंद रहेंगे। इसको दांतों पर रगड़ने से इनका पीलापन दूर होगा, दांतों पर जमी गंदगी और बैक्टीरिया दूर होंगे। इसके अलावा यह आपके दांतों को मजबूत बनाने में भी मदद करेगा।
दांत होंगे मजबूत
यह आपके दांतों को मजबूत करने और पुराने दर्द की समस्या से भी राहत दिलवाएगा। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो दांतों को सड़न से बचाने में मददगार होंगे।
मुंह की बदबू होगी दूर
कुछ लोग मुंह में बदबू आने की समस्या से परेशान होते हैं इसके कारण कई बार किसी से बात करने से भी बचते हैं। ऐसे में आप नारियल का तेल दांतों और मसूड़ों पर रगड़ सकते हैं। इसके अलावा ऑयल पुलिंग करने से भी मुंह की बदबू दूर होगी और ओरल हेल्थ अच्छी रहेगी।

मसूड़ों को मिलेगा पोषण
नारियल तेल में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। ऐसे में यदि आप इसे अपने दांतों और मसूड़ों पर रगड़ते हैं तो आपको पोषण मिलेगा। इसके अलावा दर्द और इंफेक्शन से बचाव करने और अन्य समस्याओं में भी राहत मिलेगी। इससे आपके मसूड़ों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मुंह के सूखेपन की समस्या भी दूर होगी।
बैक्टीरिया से होगा बचाव
नारियल तेल में पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल गुण दांतों और मसूड़ों के लिए फायदेमंद रहेगा। इन्हें यदि आप रगड़ते हैं तो दांतों और मसूड़ों का बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाव होगा। इसके अलावा कैविटी जैसी समस्याओं में भी राहत मिलेगी। यह तेल आपकी ओरल हेल्थ के लिए लाभकारी साबित होगा।
इस तरह लगाएं नारियल तेल
तेल को लगाने के लिए 1 चम्मच नारियल तेल लें। फिर इसे अपनी उंगली की मदद से 5-10 मिनट के लिए दांतों पर हल्के हाथों के साथ रगड़ें। इसके बाद थोड़ी देर में हल्के गुनगुने पानी के साथ कुल्ला कर लें। दिन में 2 बार ऐसा करने से आपको कई तरह से फायदा होगा।
ओरल हेल्थ को ऐसे भी बना सकते हैं मजबूत
यदि आप दांतों को हेल्दी रखना चाहते हैं और किसी तरह की ओरल हेल्थ समस्याओं से बचाव करना चाहते हैं तो दिन में 2 बार ब्रश जरुर करें। सारा दिन पूरी मात्रा में पानी पिएं। हेल्दी और पोषण तत्वों से भरपूर डाइट लें। मीठा सीमित मात्रा में खाएं और स्मोकिंग से परहेज करें। इसके अलावा नियमित तौर पर दांतों की जांच जरुर करवाएं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
