हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन गुलाब की तरह सुंदर हो जाए और चमकदार दिखे। तो ऐसे में इसके लिए बहुत से प्रोडक्ट्स इस्तेमाल किए जाते हैं और स्किन केयर रूटीन फॉलो किया जाता, लेकिन इन सबके अलावा आपका खान-पान भी बढ़िया होना चाहिए। इसलिए आज हम आपको एक्ट्रेस भाग्यश्री की ग्लोइंग स्किन के बारे में बताएंगे और बताएंगे किस तरह उनकी स्किन ग्लो करती है।
Beetroot Raita
एक्ट्रेस भाग्यश्री बीटरूट के रायते को खाना पसंद करती हैं और बताती हैं कि इससे उनकी त्वचा को काफी फर्क पड़ता है। इससे एक तो इंसान की त्वचा की बनावट बेहतर होती है और साथ ही स्किन की समस्याओं से भी बचाव होता है तो आइए जानते हैं बीटरूट रायता को कैसे बनाया जाए।
बीटरूट रायता बनाने का तरीका
आपको चाहिए बीटरूट कद्दूकस किया हुआ, फेंटा दही, नमक, हींग, राई, करी पत्ता, धनिया, लाल मिर्च, तिल, अखरोट। इसे बनाने के लिए सबसे पहले बीटरूट को दही में मिलाएं और नमक मिला लें और फिर रायते में मिला लें। इसके बाद पैन में थोड़ा हींग, राई, करी पत्ता, लाल मिर्च और तिल डालें, तड़का लगाएं और।धनिया और अखरोट मिला दें। लीजिए आपका बीटरूट का रायता तैयार है।
स्किन के लिए
स्किन के लिए बीटरूट रायता बहुत फायदेमंद हैं। इसमें फ्लेवोनोइड्स और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में है जो स्किन को निखार देने में मददगार है। इसके सेवन से ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है, जिससे स्किन में गुलाबी रंग आता है। स्किन में झुर्रियां और फाइन लाइन की समस्या नहीं होती, स्किन के पोर्स खुल जाते हैं, त्वचा में ऑक्सीजन की मात्रा बनी रहती है और इससे स्किन हेल्दी होती है। साथ ही इससे वेट लॉस में भी तेजी आती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
