मोटापे ने बहुत से लोगों को परेशान करके रखा हुआ है। इस वजह से लोग अलग-अलग वेट लॉस करने के तरीके ढूंढने रहते हैं। और डाइटिंग एक आम तरीका है, लेकिन कई बार लोग डाइट में फीका और सादा खाना खाकर बोर हो जाते हैं तो अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं जो वेट लॉस में कुछ स्वादिष्ट खाना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है।
Broccoli Salad

वेट लॉस की जर्नी में आप ब्रोकली सलाद का सेवन कर सकते हैं। इसका एक तो स्वाद कमाल का होता है और साथ ही मोटापे को कम करने में भी मदद होगी। आपको बता दें कि ब्रोकली में फाइबर बहुत अच्छी मात्रा में होता है। एक कप पकी हुई ब्रोकली से आपको 5 ग्राम तक फाइबर मिल सकता है। और अगर आप फाइबर से भरपूर चीजें खाते हैं तो लंबे समय तक आपका पेट भरा रहेगा और आप ओवरईटिंग नहीं करेंगे।
फाइबर के सेवन से पाचन भी दुरुस्त रहता है, जिससे भी वेट लॉस में मदद मिलती है। फाइबर के अलावा ब्रोकोली में ग्लूकोराफेनिन नामक एक यौगिक होता है, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में असरदार है। ऐसे भी ब्रोकली वजन बढ़ने के जोखिम को कम करती है।
ब्रोकली का सलाद बनाने का तरीका
ब्रोकली के सलाद के लिए आपको चाहिए 1/4 बड़ी ब्रोकली, नमक, 3 से 4 लहसुन की कलियां, एक चम्मच ऑलिव ऑयल, सिरका, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1.5 चम्मच शहद और दो चम्मच भुने हुए सफेद तिल। तो सबसे पहले ब्रोकली को डंठल समेत लंबा-लंबा काट लें। काटने के बाद इसे 2 से 3 मिनट के लिए पानी में डालकर हल्का उबाल लें।
याद रखें ब्रोकली को पूरी तरह न पकाएं, बस हल्का उबाल लें। इसके बाद गर्म पानी से निकालकर सीधा बर्फ वाले पानी में 5 से 10 मिनट तक के लिए डाल दें। जब तक ठंडा हो रहा हो तब तक ड्रेसिंग तैयार करने के लिए बड़े बाउल में एक चम्मच ऑलिव ऑयल और एक चम्मच सिरका डालें। इसके बाद लहसुन की कलियों को कूटकर डाल दें और एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1.5 चम्मच शहद डालकर सभी को अच्छी तरह मिला लें।
इसके बाद अब बर्फ से ब्रोकली को निकालें और एक टिशू पेपर पर रखें ताकि पानी निकल सके। ब्रोकली के हल्की नम होने पर तैयार की गई ड्रेसिंग वाले बाउल में डालकर अच्छी तरह चला लें। अब ब्रोकली के ऊपर दो चम्मच भुने हुए सफेद तिल छिकड़ दें और बस लीजिए आपका खट्टा-मीठा-तीखा और रिफ्रेशिंग ब्रोकली का सलाद तैयार है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
