आजकल के इस खराब लाइफस्टाइल के चलते कम उम्र में ही दिल संबंधी बीमारियों के मामले बढ़ते जा रहे हैं। युवा पीढ़ी भी इस खतरनाक बीमारी का शिकार हो रही है। ऐसे में डॉक्टर्स भी यह सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि बढ़ते हार्ट अटैक के मामलों का आखिर क्या कारण है। वैसे तो लाइफस्टाइल और गलत खानपान की आदतें हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा रही है क्योंकि भागदौड़ भरी जिदंगी के कारण लोग अपनी सेहत पर ध्यान नहीं देते यहां तक की खाना भी छोड़ देते हैं जिसके कारण शरीर को जरुरी पोषण नहीं मिल पाते इससे न सिर्फ दिल की सेहत पर बुरा असर होता है बल्कि ऑफिस के काम बीच में छोड़ देने के कारण हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। आज आपको इस आर्टिकल के जरिए यही बताएंगे कि खाना छोड़ देने से कैसे आपके दिल पर असर होगा।
दिल को ऐसे नुकसान पहुंचाएगी खाना छोड़ने की आदत
. यदि आप खाली पेट रहेंगे तो इससे आपका ब्लड प्रेशर असंतुलित हो जाएगा। इसके कारण आपको हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी रहता है।
. अगर आप खाना छोड़ देंगे तो शरीर में कार्टिसोल नाम के हार्मोन का स्तर बढ़ जाएगा। इससे आपके दिल पर एक्स्ट्रा दबाव पड़ेगा। दिल पर दबाव पड़ने के कारण भी हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाएगा।

.लंबे समय तक खाली पेट रहने के कारण एसिडिटी और गैस की समस्या होगी। इससे भी आपके दिल पर बुरा असर होगा।
. लगातार खाने छोड़ने की आदत दिल के दौरे, ब्लॉकेज और बाकी हार्ट प्रॉब्लम्स का खतरा बढ़ाएगी।
. भूखे रहने से आपके शरीर में ब्लड शुगर का स्तर भी गिर जाएगा जो आपके दिल के लिए खतरनाक साबित होगा।
. नियमित तौर पर यदि आप खाना नहीं खाएंगे तो शरीर को जरुरी पोषक तत्व नहीं मिलेंगे। इसके कारण भी हार्ट की मांसपेशियां कमजोर हो जाएगी।
. भूख लगने के कारण आपके शरीर में एनर्जी की कमी हो सकती है। इससे भी आपके दिल की धड़कन असामान्य हो जाएगी। एनर्जी कम होने के कारण दिल को पंप करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी जिससे दिल पर दबाव बढ़ेगा।
. जब आप खाना नहीं खाते तो मेटाबॉल्जिम धीमा हो जाएगा। इससे आपके दिल के काम करने का तरीका प्रभावित होगा।
काम के बीच इस तरह लें बैलेंस्ड डाइट
. यदि आप खाने के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं तो फ्रूट्स, नट्स या फिर दही जैसे हेल्दी स्नैक्स खा सकते हैं।
. शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी दें। इससे आपका पाचन सुधरेगा और एनर्जी भी मिलेगी।
. ऑफिस के काम के बीच 10-15 मिनट का समय निकालें। इस दौरान आप बैलेंस्ड डाइट लें। यह आपकी सेहत और काम दोनों के लिए फायदेमंद रहेगी।

. आपको पता है कि आपका शैड्यूल बिजी है ऐसे में रात को पहले ही अगले दिन के खाने का मैन्यू डिसाइड कर लें। इससे आप बाहर का अनहेल्दी खाना नहीं खाएंगे।
. पोहा, उपमा और दलिया जैसे इंस्टैंट स्नैक्स आप खा सकते हैं।
. ऑफिस के काम के बीच खाना बिल्कुल न छोड़ें। यह न सिर्फ आपके दिल की सेहत के लिए नुकसानदायक है बल्कि इसके कारण आपकी मानसिक और शारीरिक एनर्जी भी प्रभावित होगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
