लोग मोटापे से बहुस परेशान हो चुके हैं। आजकल की लाइफस्टाइल ने सबको ऐसा कर दिया है। जिस वजह से फिर लोग इसे कम करने में जुटे रहते हैं। मोटापे को कम करने के लिए लोग एक्सरसाइज तो करते ही हैं और साथ ही अपनी डाइट पर भी ध्यान देते हैं, क्योंकि वजन कम करने की प्रक्रिया में सही खानपान का चुनाव बहुत जरूरी होता है। वेट लॉस के लिए एक्सपर्ट्स डाइट में प्रोटीन को शामिल करने की सलाह जरूर देते हैं। प्रोटीन से एक तो आपका मेटाबॉलिज्म तेज होगा और साथ ही फूड क्रेविंग कम होगी। जिस वजह आपकी कैलोरी ज्यादा बर्न होती है और वजन संतुलित रहता है। वहीं कम कैलोरी हने की वजह से बॉडी एनर्जी के लिए शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट का इस्तेमाल करती है, जो मोटापा कम करने में मददगार है।

मांसाहारी लोग तो प्रोटीन के लिए कुछ भी खा लेते हैं, लेकिन शाकाहारी लोग पनीर खाना पसंद करते हैं, तो कुछ टोफू को। ऐसे तो पनीर और टोफू दोनों प्रोटीन के अच्छा स्रोत माने जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वेट लॉस के लिए दोनों में कौन सा ज्यादा फायदेमंद है? अगर नहीं और जानना चाहते हैं तो इसका जवाब आपको इधर दिया जाएगा।

पनीर और टोफू

आपको तो पता ही होगा कि पनीर को दूध फाड़कर बनाया जाता है और टोफू सोयाबीन से तैयार किया जाता है। स्वाद की बात करे तो पनीर के मुकाबले टोफू का स्वाद थोड़ा ज्यादा खट्टा होता है।

वजन कम करने के लिए क्या खाएं?

प्रोटीन

प्रोटीन की बात करें तो हर 100 ग्राम पनीर में लगभग 18-21 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है, जो इसकी क्वालिटी और प्रकार (फुल फैट, लो फैट या होममेड) पर निर्भर करता है। वहीं हर 100 ग्राम टोफू में 8 से 15 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसका मतलब ये हुआ कि पनीर में टोफू से ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। लेकिन वेट लॉस के लिए पनीर और टोफू में से किसी एक का चुनाव करने के दौरान प्रोटीन से अलग भी इन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है।

कैलोरी

पनीर के अलावा टोफू में कैलोरी की मात्रा कम होती है। हर 100 ग्राम टोफू में लगभग 70 कैलोरी पाई जाती हैं, जबकि 100 ग्राम पनीर खाने से आप लगभग 300 कैलोरी अपने शरीर में लेते हैं। साथ ही पनीर में फैट की मात्रा ज्यादा होती है, खासकर फुल-फैट वर्जन में और टोफू में सैचुरेटेड फैट की मात्रा कम और हार्ट हेल्थ के लिए हेल्दी अनसैचुरेटेड फैट की मात्रा ज्यादा।
तो ऐसे में अब आप देखें कि आपके शरीर को किस चीज की जरूरत है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *