भारतीय लोग घी के बिना खाना ही नहीं खाते। इसका इस्तेमाल पकवानों के साथ-साथ कई तरह की मिठाईयां बनाने में किया जाता है। सिर्फ स्वाद बढ़ाने ही नहीं बल्कि कई तरह की बीमारियों में भी यह बेहद लाभकारी माना जाता है। हेल्दी और फिट रहने के लिए यह बहुत जरुरी होता है हालांकि कुछ लोगों के लिए इसका सेवन करना नुकसानदायक भी हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए यह समस्या खड़ी करेगा इससे बीमारी और भी गंभीर हो सकती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि घी किन लोगों को नहीं खाना चाहिए।

घी में पाए जाने वाले पोषक तत्व

इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। घी में विटामिन-ए, डी, के, प्रोटीन, कैल्शियम, हैल्दी फैट्स, पौटेशियम और फास्फोरस जैसे कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हेल्थ के लिए फायदेमंद होती हैं।

कोलेस्ट्रॉल संबंधी समस्या में

यदि आपका कोलेस्ट्रॉल हाई रहता है तो आपको ज्यादा घी नहीं खाना चाहिए। जरुरत से ज्यादा घी खाने के कारण हाई ब्लड प्रेशर और हृदय संबंधी समस्याओं का भी खतरा रहता है। ऐसे में घी का ज्यादा सेवन न करें।

लिवर संबंधी समस्याएं

अगर आप फैटी लिवर, लिवर सिरोसिस या फिर लिवर से जुड़ी कोई भी परेशानी से जूझ रहे हैं तो भी घी का सेवन करने से दूरी बनाएं। घी में सैचुरेटेड फैट ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में यदि आप इसका सेवन करेंगे तो लिवर पर ज्यादा दबाव पड़ेगा।

कमजोर पाचन

पाचन संबंधी समस्याओं से यदि आप जूझ रहे हैं तो भी घी का सेवन न करें। यदि आप घी ज्यादा खाएंगे तो आपका पाचन तंत्र खराब हो जाएगा। इसके कारण आपको पेट में दर्द, सूजन और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती है। पाचन कमजोर होने पर आपको घी से दूर ही रहना चाहिए। इसके अलावा यदि आप फिर भी खाना चाहते हैं तो घी का सेवन कम मात्रा में ही करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *