वैसे तो आंखों के नीचे सूजन होना एक आम समस्या ही है। कई लोग इससे जूझ रहे हैं। आंखों के नीचे नजर आने वाली इस सूजन के आम कारण समझें तो यह इंफेक्शन, एलर्जी, चोट या नींद की कमी के कारण हो सकती है। आंखों के नीचे होने वाली इस सूजन को अंडर आई बैग्स कहते हैं हालांकि यदि आप इसको एक आम परेशानी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं तो ऐसी गलती न करें। आपको बता दें कि आंखों के नीचे होने वाली यह सूजन कई गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकती है। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए यही बताते हैं कि यह कैसे किसी बीमारी का कारण बन सकती है।

इस वजह से होती है आंखों के नीचे सूजन

आंखों के नीचे दिखने वाली इस सूजन को आई बैग कहा जाता है। यह कई कारणों से हो सकती है वैसे तो यह हानिकारक नहीं होती है हालांकि यदि सूजन ज्यादा हो, दर्द, खुजली या लालिमा की समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

कारण

थायराइड

यदि आप थायराइड की परेशानी से जूझ रहे हैं तो भी आंखों के नीचे सूजन आ सकती है। इस बीमारी में इम्यून सिस्टम आंखो के मसल्स और टिश्यूज पर हमला करते हैं।

इंफेक्शन

आंखों के नीचे सूजन एलर्जी या इंफेक्शन के कारण भी हो सकती है। कुछ लोगों को धूल, धुआं, फूल या फिर कॉस्मेटिक दवाईयों से एलर्जी होती है ऐसे में आंखों के नीचे फ्लूइड जम सकता है और सूजन हो सकती है। इसके अलावा एलर्जी के कारण आंखों में खुजली, लालमी और पानी आने जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं।

बढ़ती उम्र

आंखों के नीचे होने वाली सूजन आपकी उम्र पर भी निर्भर करती है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है आंखों के नीचे का फैट आगे की ओर जाता रहता है। ऐसे में आंखों के नीचे आई बैग्स आने लगते हैं।

ऐसे करें बचाव

. यदि आप आंखों के नीचे होने वाली इस सूजन से अपना बचाव करना चाहते हैं तो पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इससे सूजन कम होगी।

. सूजन से यदि आप अपना बचाव करना चाहते हैं तो धूम्रपान कम करें। इससे आंखों के आस-पास की स्किन को नुकसान होगा।

. रात में 7-8 घंटे की नींद लें। इससे भी आपकी आंखों के नीचे फ्लूयड कम बनेगा।

. सूजन से बचने के लिए एलर्जी और साइनस जैसी समस्याओं का अच्छे से इलाज करवाएं। इससे भी आप आई बैग्स की समस्या से बचे रहेंगे।

अगर लंबे समय तक सूजन रहे तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। इस सूजन से आप शरीर में होने वाली एलर्जी, इंफेक्शन या किडनी संबंधी समस्याओं का पता लगा पाएंगे। आंखें बहुत ही कोमल होती है ऐसे में आप किसी भी आंखों से जुड़ी समस्या को नजरअंदाज न करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *