आजकल बालों की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में डाइट से जुड़ी कमियां और कुछ बालों की देखभाल में कमी, बालों की समस्या में अहम भूमिका निभाती है। लेकिन सबसे बड़ा कारण हेयर पोर्स का ब्लॉक होना माना जाता है, क्योंकि बालों को पोषण नहीं मिल पाता है और बाल झड़ने लगते हैं। बालों की जड़ें किसी भी कारण से कमजोर हो सकती हैं या फिर इनका ब्लड सर्कुलेशन खराब हो जाता है। अब कारण जो भी हो इन उपायों की मदद से आप बालों को मजबूत बना सकते हैं।
आंवले का पानी
अगर आप आंवले के पानी को बालों में लगाते हैं तो बालों के झड़ने की समस्या कम हो सकती है। इस कारगर नुस्खे के इस्तेमाल के लिए आपको सबसे पहले आंवले का पानी लेना है और बालों में लगाना है। इसके इस्तेमाल से बालों का झड़ना कम हो जाता है। आपको बता दें कि आंवले का पानी विटामिन सी से भरपूर होता है साथ ही इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण स्कैल्प की सफाई करते हैं, जिससे बालों के पोर्स खुल जाते हैं और बालों की जड़ों को पोषण मिलता है। और धीरे-धीरे हेयर फॉल की समस्या में कमी आती है।
नारियल तेल और करी पत्ता
इसके इस्तेमाल के लिए नारियल तेल में करी पत्ता पकाएं और इस तेल को छानकर बालों में लगा लें। इसे लगाने से बालों का ब्लड सर्कुलेशन तेज होगा, जिससे बाल जड़ों से मजबूत होंगे और बालों की ग्रोथ अच्छी होगी।
मेथी एलोवेरा पेस्ट
हमेशा से मेथी एलोवेरा पेस्ट बालों के लिए अच्छा बताया गया है। दादी-नानियां मेथी के बीजों को भिगोकर रखती थीं और बाद में निकालकर पीस लेंतीं थीं। ये एक जेल जैसा लगता है और इसमें थोड़ा सा एलोवेरा जेल मिला लें। सबको मिलाकर इसे बालों में लगा लें। जड़ों में अच्छी तरह से लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें, उसके बाद ठंडे पानी से अपने बालों को धो लें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
