आजकल की महिलाएं शादी, गेट-टुगेदर, और पार्टियों में अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए कई तरह के सौंदर्य उत्पादों का इस्तेमाल करती हैं। इनमें से एक है फेक आई लैशेज, जो पलकों को घना और लंबा दिखाने का काम करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये खूबसूरत दिखने वाले लैशेज आपकी आंखों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं? यह बात आई सर्जन डॉ. राहिल चौधरी ने हाल ही में राज शमानी के पॉडकास्ट पर की। आइए जानते हैं, डॉक्टर ने इस बारे में क्या कहा।

क्या हैं फेक आई लैशेज

फेक आई लैशेज आमतौर पर आंखों को खूबसूरत और आकर्षक बनाने के लिए लगाई जाती हैं। ये पलकों पर चिपकाई जाती हैं और इसका उद्देश्य आंखों को घना और लंबा दिखाना है। हालांकि इन्हें पहनने से तात्कालिक रूप से आंखों में आकर्षण बढ़ सकता है, लेकिन इसके लंबे समय तक इस्तेमाल के दुष्परिणाम भी हो सकते हैं।

आई सर्जन डॉ. राहिल चौधरी का खुलासा

राज शमानी के सवाल का जवाब देते हुए डॉ. राहिल चौधरी ने कहा कि जहां आईलैशेज चिपकाई जाती हैं, वहां कुछ ओपनिंग्स होती हैं, जहां से तेल निकलता है। जब आप वहां ग्लू या नकली पलकों को चिपकाते हैं, तो इन ओपनिंग्स को ब्लॉक कर देते हैं। इसका असर यह हो सकता है कि आंखों में जलन, सूजन और खुजली जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। डॉ. राहिल ने बताया कि कई महिलाएं इस तरह की समस्याओं का सामना करती हैं, लेकिन वे इसे नजरअंदाज कर देती हैं।

क्या होती है इसके दुष्परिणाम

डॉक्टर के अनुसार फेक आई लैशेज का उपयोग करने से आंखों में सूजन और जलन की समस्या हो सकती है। कई बार लोग इसकी गंभीरता को नजरअंदाज कर देते हैं और इसे सामान्य मानते हैं, लेकिन यह समस्या लंबे समय में आंखों को नुकसान पहुंचा सकती है। इसका कारण यह है कि ये लैशेज प्राकृतिक तेल नलिकाओं को बंद कर देती हैं, जिससे आंखों के पास स्थित त्वचा और पलकों पर असर पड़ता है।

एक्सपर्ट की सलाह

डॉ. राहिल चौधरी ने सलाह दी कि महिलाओं को इन समस्याओं से बचने के लिए फेक आई लैशेज से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि इनकी जगह प्राकृतिक और सुरक्षित विकल्पों का इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर है। इस तरह के सौंदर्य उत्पादों का इस्तेमाल करते समय हमेशा किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *