आज से ही अपनी डाइट में बाजरे को शामिल कर लें। आपको बता दें कि बाजरा एक मोटा अनाज है जिसमें फाइबर और प्रोटीन की मात्रा अच्छी होती है। इसके सेवन से पेट जल्दी भर जाता है और फिर बेकार की भूख नहीं लगती। साथ ही इसके बहुत से और भी फायदे हैं, जैसे कि वजन कम होना। इसलिए आज आपको यहां बताया जाएगा कि आप किस तरह वेट लॉस के लिए बाजरे का सेवन कर सकते हैं।
वेट लॉस के लिए बाजरा
Bajra Soup
शायद ही आपने कभी सुना हो बाजरे के सूप के बारे में, लेकिन बाजरे का सूप सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये फाइबर और रफेज से भरपूर है जो कि वेट लॉस में तेजी लाते हैं। साथ ही इसमें प्रोटीन भरपूर है जिससे पेट के मेटाबोलिक रेट को बढ़ने में मदद मिलती है। इसके सेवन से शरीर में जमा फैट तेजी से पचने लगता है। इस प्रकार से ये वेट लॉस में मददगार है।
बाजरे का सूप बनाने के लिए
बाजरे का सूप बनाने के लिए आपको बाजरे को उबालना है। एक पैन में बाजरे को डालें जिसमें प्याज, हरी मिर्च और ब्रोकली काटकर डाल दें। बाद में इसमें थोड़ा सा नमक और काली मिर्च भी छिड़कें। लीजिए आपके लिए बाजरे का सूप तैयार है।
बाजरे की खिचड़ी
बाजरे की खिचड़ी के लिए आपको चाहिए कि एक कड़ाही में थोड़ा सा घी, करी पत्ता और सरसों डाल लें। इसके बाद इसमें बाजरा डालें और प्याज, हरी मिर्च और बाकी सब्जियां भी। हल्दी और नमक मिलाएं, फिर इसके बाद दो सीटी लगाकर बाजरे की खिचड़ी खा लें।
अंकुरित बाजरा सलाद
इन सबके अलावा आप अंकुरित बाजरा सलाद खा सकते हैं, जिससे भी आपका वेट लॉस हो सकता है। इसके लिए एक दिन पहले ही बाजरे को भिगोलें। उसके बाद किसी कपड़े में बांधकर रख दें ताकि ये अंकुरित हो जाए। अब टमाटर, प्याज और हरी मिर्च काटकर इसमें मिला लें। इसके अलावा आप खीरा और अपने पसंद की और सब्जियां भी मिला सकते हैं। नमक और चाट मसाला मिलाकर खालें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
