फल खाना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं लेकिन कुछ फल ऐसे भी होते हैं जो आपके शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। उन्हीं फलों में से एक है ब्लूबेरी। ब्लूबेरी का सेवन स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद होती है। यह पाचन तंत्र हेल्दी को रखने से शरीर को लंबे समय तक एनर्जेटिक बनाए रखेगा लेकिन यदि आप जरुरत से ज्यादा इसको खाएंगे तो कब्ज, उल्टी आना और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती है। वहीं यदि आप ब्लड शुगर से जूझ रहे हैं तो भी आपके शरीर को नुकसान होंगे। आइए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं ब्लूबेरी खाने से क्या-क्या नुकसान होंगे।

पाचन संंबंधी समस्याएं

खाली पेट ब्लूबेरी खाना बेहद लाभकारी मानी जाती है। वहीं यदि आपको पेट फूलना या पेट संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो ब्लूबेरी खाने से परहेज करें। इसमें फाइबर काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं ऐसे में आपको डायरिया, अपच और पेट फूलने जैसी दिक्कतों से जूझना पड़ सकता है।

एलर्जी

अगर आप ज्यादा ब्लूबेरी खाएंगे तो आपको एलर्जी भी हो सकती है। ज्यादा मात्रा में इसे खाने से शरीर में सूजन, पित्त, चकत्ते पड़ना, त्वचा पर लालगी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में यदि आपको पहले से ही ऐसी कोई समस्या हो तो ब्लूबेरी खाने से परहेज ही करें।

ब्लड शुगर लेवल हो जाएगा कम

ज्यादा मात्रा में यदि आप ब्लूबेरी खाएंगे तो आपके ब्लड शुगर लेवल पर भी असर होगा। अगर आपका पहले ही ब्लड शुगर लेवल लो रहता है तो भी ब्लूबेरी न खाएं। इसमें एंथोसियानिन्स नाम का कंपाउंड मौजूद होता है। यह कंपाउंड इंसुलिन सेंसिटिविटी सुधारेगा। यदि आपका ब्लड शुगर पहले से ही कम हो तो यह आपके लिए नुकसानदायक रहेगी।

प्रेग्नेंसी में न खाएं

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए भी ब्लूबेरी खाना अनहेल्दी रहेगा। इसे यदि आप प्रेग्नेंसी में खाएंगे तो आपके शरीर में एलर्जिक रिएक्शन होने के साथ-साथ पाचन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। कुछ मामलों में महिलाओं को इसे खाने के बाद क्रैंप्स या फिर पेट में दर्द जैसे लक्षण भी दिख सकते हैं। ऐसे में यदि आप प्रेग्नेंसी में ब्लूबेरी खा रही हैं तो डॉक्टर की सलाह जरुर लें।

बढ़ेगा ब्लड क्लॉट का खतरा

इसका सेवन भी सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा। कई बार इसको खाने से ब्लड क्लॉटिंग भी हो सकती हैं। इसके अलावा यदि आप ज्यादा दवाईयां खा रहे हैं या किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं तो भी ब्लूबेरी खाना आपके लिए नुकसानदायक होगा। ऐसे में इसको खाने के कारण शरीर में खून के थक्के जमने लगेंगे।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *