भारतीय किचन में ऐसे कई सारे मसाले मौजूद हैं जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है। उन्हीं में से एक ही हरी इलायची। इसका इस्तेमाल ज्यादातर माउथ फ्रेशनर के तौर पर किया जाता है। इलायची में कई सारे औषधीय गुण मौजूद होते हैं जिसका सेवन करने से वात, पित्त और कफ कंट्रोल करने में मदद करेंगे। तो चलिए आपको बताते हैं इलायची खाना कितना फायदेमंद है।
पाचन रहेगा हेल्दी
इलायची सिर्फ आपके खाना का ही नहीं स्वाद बढ़ाती बल्कि आपकी ऑवरऑल हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद रहेगी। इसके अलावा यह पाचन में भी सुधार करेगी। यह पाचन के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है।

ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद
इसके अलावा यह मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को भी रोकती है। इसका सेवन करने से ओरल हेल्थ अच्छी रहती है। इसके बीज यदि आप चबाएंगे तो आपकी सांसें ताजा होगी और सांसों की दुर्गंध या मुंह से आने वाली बदबू से भी छुटकारा मिलेगा। इसलिए बहुत से लोग इलायची का सेवन माउथ फ्रेशनर और च्यूइंग गम के तौर पर करते हैं।
ब्लड प्रेशर होगा कम
कुछ स्टडीज की मानें तो इलायची आपका ब्लड प्रेशर कम करेगी। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होगा और हार्ट हेल्थ अच्छी रहेगी।
शरीर की सूजन और जलन होगी दूर
हरी इलायची में ऐसे यौगिक गुण भी मौजूद होते हैं जिसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं ऐसे में यह शरीर की जलन और सूजन कम करने में मदद करेगी।
तनाव होगा दूर
इसकी सुगंध से आपको आराम मिलेगा और तनाव से राहत मिलेगी। ट्रेडिशनल ट्रीटमेंट्स के अनुसार, इलायची का इस्तेमाल मूड अच्छा करने और चिंता कम करने के लिए किया जाता है।

फ्री रेडिकल्स का असर होगा कम
इसमें फ्लेवोनोयड्स और फेनेलिक यौगिक जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में यह शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स का असर कम करने में मदद करेंगे। इसका सेवन करने से आप पुरानी से पुरानी बीमारी से बच पाएंगे।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
