आज के समय के हिसाब से हर कोई नींद की समस्या से परेशान है। इस भागदौड़ भरी जिंदगी में बहुत कम लोग समय पर सो पाते हैं और सुबह जग पाते हैं। सही से नहीं सो पाते तो स्लीप डिसऑर्डर जैसी कई तरह की समस्या होनी शुरू हो जाती हैं। नींद सही तरह नहीं आती तो खराब लाइफस्टाइल, अपर्याप्त नींद, स्ट्रेस, नींद से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं।
Sleep Disorder ठीक करने का तरीका
एक्सरसाइज
चाहते हैं कि स्लीप डिसऑर्डर ठीक हो जाए तो अपनी डेली लाइफ में कुछ समय के लिए एक्सरसाइज को जरूर शामिल करें। सोने से कुछ दो से तीन घंटे पहले भारी एक्सरसाइज न करें। सोने से पहले कोई रिलैक्सिंग एक्टिविटी करें। आप किताब पढ़ सकते हैं या मेडिटेशन कर सकते हैं।
विटामिन डी का टेस्ट
बहुत से लोग इनडोर ही काम करते हैं। सुबह से शाम तक ऑफिस में ही रहते हैं, जिसके कारण उन्हें धूप नहीं मिलती और शरीर में विटामिन डी की कमी आ जाती है। शरीर में अगर विटामिन डी की कमी हो जाए तो शरीर में थकान, सुस्ती और दिनभर नींद आने जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। अगर आपको भी ऐसा फील होता है तो एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
अपना समय फिक्स करें
स्लीप डिसऑर्डर है और उसे ठीक करना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने सोने और जागने का टाइम फिक्स करें। चाहे वीकेंड हो या फिर काम के दिन हर रोज एक ही समय पर सोएं और उठें। इससे एक तरह से आपकी बॉडी क्लॉक की तरह बन जाएगी। ज्यादा परेशानी होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
