बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर सुर्खियों में बने रहते हैं। उनकी सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि फिटनेस भी फैंस को खूब पसंद आती है। एक बेटी के पापा होने के बावजूद भी उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। अब हाल ही में उन्होंने अपने से जुड़ा एक शॉकिंग खुलासा किया है। एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह डेविएटेड नेजल सेप्टम नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं लेकिन यह बीमारी क्या है और किन लोगों को इसका ज्यादा खतरा रहता है। आज आपको इस बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं।

क्या होती है नेजल सेप्टम की बीमारी?

यह नाक से जुड़ी एक गंभीर समस्या होती है। इस बीमारी के दौरान नाक के छिद्रों को अलग करने वाली हड्डी सीधी जाने की जगह घुमावदार हो जाती है। आम भाषा में इसको नाक की हड्डी का बढ़ना भी कहते हैं। एक्टर का कहना है कि इस समस्या के चलते सांस लेने और खाने में कई सारी दिक्कतें होने लगती हैं। रणबीर ने बताया कि वह कई सालों से इस समस्या से परेशान हैं। उनकी नाक की हड्डी में असामान्य तौर पर कई सारे बदलाव होते हैं। इसके कारण उन्हें कुछ भी खाने और सांस लेने में भी दिक्कत होती है।

जन्म से शुरु हो जाती है बीमारी

सेप्टम एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें एक नाक का रास्ता दूसरी नाक से छोटा हो जाता है। यह खासतौर पर जन्म से ही शुरु होती है। नाक की चोट लगने के कारण भी यह हो सकती है। वहीं अगर लक्षणों की बात करें तो जल्दी-जल्दी खाना खाना, जल्दी-जल्दी बात करना, सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

सर्जरी से होता है इलाज

नेजल सेपटम नाम की बीमारी का इलाज सिर्फ सर्जरी के जरिए ही संभव होता है। सेप्टोप्लास्टी सर्जरी की मदद से नाक के सेजल सेप्टम को ठीक किया जा सकता है लेकिन एक्टर अपना इलाज नहीं करवाना चाहते। उन्होंने इलाज करवाने से मना कर दिया है। साल 2009 में उन्हें एक डायरेक्टर ने सर्जरी के लिए कहा था पर एक्टर ने मना कर दिया। उनका कहना है कि वह अपनी टेढ़ी नाक से ही खुश हैं।

हो सकते हैं साइड इफेक्ट्स

एक्टर जिस बीमारी से जूझ रहे हैं इसके कारण व्यक्ति को कुछ साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। इसके कारण चेहरा सूज सकता है, नाक में दर्द, सिर में दर्द, आंखों के आस-पास सूजन और दर्द जैसी दिक्कतें हो सकती है। वैसे तो आमतौर पर ये समस्या 1-2 दिन में खत्म हो जाती है लेकिन कई बार सूजन महीनों तक भी बनी रहती है। यह सूजन सिर्फ सर्जरी के बाद ही ठीक हो सकती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *