बिग-बॉस 13 से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली शहनाज गिल सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनकी चुलबुली अदाएं फैंस को खूब भाती हैं। बिग बॉस में शहनाज काफी हेल्दी थी हालांकि शो से बाहर आने के बाद उन्होंने अपना काफी वजन कम किया था। ऐसे में सभी उनके लाजवाब ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर हैरान हो गए थे। खासतौर पर फैंस तो उनकी फिटनेस का राज, डाइट और रुटीन के बारे में जानने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। आज शहनाज गिल अपना बर्थडे मना रही हैं ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए आपको उनकी फैट टू फिट की जर्नी बताते हैं।

सुबह 3-4 लीटर पानी पीती हैं

शहनाज सुबह उठकर सबसे पहले पानी पीती हैं। इससे उनका बाउलमूवमेंट अच्छा होता है। इसके अलावा वह खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए 3-4 लीटर पानी पीना भी पसंद करती हैं। सुबह की शुरुआत एक्ट्रेस रातभर भिगोकर रखे हुए बादाम और अखरोट के साथ करती हैं। इससे उनकी स्किन ग्लो करेगी और ये सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है।

स्किप नहीं करती ब्रेकफास्ट

एक्ट्रेस अपना ब्रेकफास्ट कभी भी स्किप नहीं करती। वह इस बात का ध्यान रखती हैं कि उनका नाश्ता टेस्टी, हेल्दी और पौष्टिक ही हो। वह ब्रेकफास्ट में पोहा भी खाती हैं इसमें सब्जियों की मात्रा ज्यादा होती है। इसके अलावा वो ओट्स के साथ दही भी खाती हैं।

ऐसे डाइट लेती हैं एक्ट्रेस

अपनी डाइट में पौष्टिक तत्वों को बनाए रखने के लिए वह लंच में प्रोटीन, कार्ब्स और फाइबर भी लेती हैं। ऐसा खाना उनका पाचन हेल्दी रखने, इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है।

रोज करती हैं योग

फिटनेस का ध्यान रखना शहनाज कभी नहीं भूलती। इसके लिए वो रोज 1 घंटा योग भी जरुर करती हैं। इससे उनका वजन कंट्रोल में रहता है और वह फिट भी रहती हैं।

पोस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/p/Cs7-IC4tUZI/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

एप्पल साइड विनेगर से शुरु होता है दिन

अपने पाचन क्रिया को अच्छा रखने और खाना आसानी से पच जाए इसके लिए शहनाज ब्रेकफास्ट से 30 मिनट पहले एक गिलास पानी में 1 चम्मच एप्पल साइड विनेगर मिलाकर पीती हैं।

मखाने भी खाती हैं जरुर

शहनाज को अक्सर आउटडोर शूट्स करने पड़ते हैं ऐसे में वह खुद को हेल्दी रखने के लिए और अपनी क्रेविंग्स को शांत करने के लिए घी में रोस्ट किए हुए मखाने खाती हैं। आपको बता दें कि मखाने में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है ऐसे में यह आपके पाचन को बेहतर रखने में मदद करेगा। इसके अलावा यह उम्र से पहले आने वाले बुढ़ापे को भी रोकता है।

डिनर करती हैं हल्का

डिनर में एक्ट्रेस हल्का खाना ही खाना पसंद करती हैं। वह खिचड़ी, सूप और दही खाती है ताकि उनका खाना अच्छे से पच जाए और रात में उन्हें नींद अच्छी आए।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *