दही एक ऐसी चीज है जो कुछ लोग अपनी रुटीन में खाते हैं। यह शरीर के लिए हेल्दी माना जाता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को कई तरह की बीमारियों से भी दूर रखते हैं लेकिन कुछ लोग इसे ऐसी चीजों के साथ खा लेते हैं जिससे उनके शरीर को फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। इन फूड आइटम्स के साथ दही खाने से पेट में गैस, सूजन और अन्य पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि दही किन चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए।

मछली के साथ

दही को कभी भी मछली के साथ नहीं खाना चाहिए। इसे खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती है। मछली में प्रोटीन पाया जाता है वहीं दही में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है। ऐसे में यदि आप इन दोनों को एक साथ खाएंगे तो इससे आपका पाचन धीमा हो जाएगा। इससे आपको गैस और पेट में भारीपन भी महसूस होने लगेगा।

शक्कर के साथ

कुछ लोग दही में शक्कर डालकर खाते हैं लेकिन यह मिश्रण भी आपके पेट के लिए ठीक नहीं रहेगा। शक्कर के साथ दही खाने से आपकी पाचन क्रिया धीमी हो जाएगी। इसके अलावा आपके शरीर में एलर्जी और सूजन जैसी समस्याएं भी होने लगेगी।

फल के साथ

कुछ लोग फल और दही एक साथ खाते हैं लेकिन आपको बता दें कि यह दोनों चीजें एक साथ खानी भी सही नहीं है। खासतौर पर यदि आप खट्टे फल जैसे कि संतरा, अंगूर या नींबू के साथ दही आप खाएंगे तो पेट में गैस बनने लगेगी और पाचन में भी रुकावट आएगी। खट्टे फल और दही दोनों अलग-अलग तरह से पचते हैं ऐसे में यह आपके शरीर में असंतुलन पैदा करेंगे।

आलू के साथ

अगर आप आलू के साथ भी दही खाएंगे तो इससे पेट में ऐंठन और सूजन होने लगेगी। आलू में स्टार्च पाया जाता है और दही में लैक्टिक एसिड ऐसे में यह दोनों अलग-अलग तरीके से पचते हैं लेकिन जब आप इन्हें एक साथ खाएंगे तो यह पेट में गड़बड़ी का कारण बनेंगे।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *