आज आपको ऐसी डाइट के बारे में बताया जाएगा जो डिमेंशिया (Dementia) और ब्रेन फंक्शन लॉस (Brain Function loss) को रोकने के लिए डिजाइन की गई है और इस डाइट का नाम है माइंड डायट (MIND Diet)। यह डायट मेडिटेरियन डायट और डैश डायट का कॉम्बिनेशन है।

क्या है MIND Diet ?

माइंड का फुल फॉर्म मेडेटेरियन डैश इंटरवेंशन फोर न्यूरोडिजनरेटिव डिले है। माइंड डायट के मेन फोकस डिमेंशिया को कम करने और बढ़ती उम्र के साथ ब्रेन हेल्थ को कमजोर होने से रोकना है। यह डायट ब्लड प्रेशर और हार्ट रिस्क को कम करने, डायबिटीज और साथ ही दूसरी बीमारियों को कम करने में मददगार है।

आपको बता दें कि इन दोनों डायट़स में बहुत सारे फल खाने को कहा जाता है। वैसे फ्रूट इंटेक का ब्रेन फंक्शन के सुधार से कोई रिलेशन नहीं है पर बेरीज का है, इसलिए माइंड डायट में बेरीज खाने की सलाह दी जाती है। फिलहाल अभी माइंड डायट को फॉलो करने के लिए कोई गाइडलाइंस नहीं है, बस उन फूड्स को अधिक खाएं जिन्हें खाने की सलाह डायट में दी गई है।

ये Foods खाने की दी गई है सलाह

Berries

हफ्ते में कम से कम दो बार बैरीज खाएं और इनमें स्ट्राबेरीज, ब्लूबेरीज, रासबेरीज शामिल हों। साथ ही एंटीऑक्सिडेंट फायदे के लिए ब्लैकबेरीज को भी करें शामिल।

हरी पत्तेदार और अन्य सब्जियां

याद रखें कि हर हफ्ते छ: या इससे ज्यादा बार हरी, पत्तेदार सब्जियां खाएं। इन हरी सब्जियों में पालक, काले, सलाद और पकी हुई सब्जियां शामिल हैं। साथ ही हरी सब्जियों के साथ दूसरी सब्जियों को दिन में एक बार खाने की कोशिश करें। नॉन स्ट्रार्ची सब्जियां जैसे गोभी, कद्दू, पालक को भी खाएं, क्योंकि इनमें बहुत से पोषक तत्व होते हैं और कैलोरीज कम होती हैं।

Olive oil और Whole grain

कुकिंग ऑयल का इस्तेमाल करते हैं तो ऑलिव ऑयल का उपयोग करें, रोजाना तीन सर्विंग ही लें। साथ ही साबुत अनाज में ओटमील, क्विनोआ, ब्राउन राइस, होल व्हीट पास्ता और आटे से बनी ब्रेड का सेवन कर सकते हैं।

Beans और Wine

हफ्ते में कम से कम चार बार बीन्स का सेवन करें। इसमें सभी तरह के बीन्स, दालें और सोयबीन शामिल होने चाहिए। याद रखें रोजाना एक गिलास से ज्यादा वाइन ना पिएं। रेड और व्हाइट दोनों ही वाइन ब्रेन के लिए फायदेमंद है। एनसीबीआई में एक रिपोर्ट छपी थी, जिसमें बताया गया था कि रेड वाइन में रेस्वेराट्रोल (Resveratrol) होता है जो अल्जाइमर से बचाने में मददगार है।

शोध का कहना है कि माइंड डायट को मॉडरेट तरीके से फॉलो करने से भी अल्जाइमर रोग के खतरे को कम किया जा सकता है। जितना डायट को फॉलो करेंगे, उतने ही परिणाम बेहतर होंगे। ऐसे में अगर आप सर्विंग्स के टार्गेड अमाउंट का पूरा करने में असमर्थ हैं तो माइंड डायट को फिर भी पूरी तरह न छोड़ें।

इन Foods के लिए किया गया मना

Butter और Cheese

ये डाइट को फॉलो कर रहें हैं और चाहते हैं कि सेहत ठीक रहे तो रोजाना लगभग 14 ग्राम से कम बटर खाने का लक्ष्य रखो, इसकी जगह पर ऑलिव ऑयल का उपयोग करें। आप ब्रेड को सेंकने के लिए भी इसका उपयोग कर सकते हैं। साथ ही हफ्ते में एक बार से ज्यादा चीज का सेवन न करें।

Fried food

MIND Diet में तले हुए फूड्स को खाने से सख्त मना किया गया है। चाहे फिर वो घर पर बना हो या किसी रेस्टोरेंट में। आप इसका सेवन हर हफ्ते में एक बार से ज्यादा ना करें।

Red Meat

रेड मीट में बीफ, पोर्क, लैम्ब और साथ ही कई तरह के मीट आते हैं और इस डाइट में आपको हफ्ते में तीन बार से ज्यादा इसे खाने की मनाई की गई है।

पेस्ट्रीज और मिठाईयां

इसमें सारे प्रोसेस्ड जंक फूड्स और मिठाईयां आती हैं। आइसक्रीम, कुकीज, ब्राउनीज, केक्स, डोनट्स, कैंडी और अन्यों को हफ्तें में चार बार से ज्यादा ना खाएं।

शोधकर्ता इसलिए इन खाद्य पदार्थों की खपत को सीमित करने को कहते हैं क्योंकि इनमें सैचुरेटेड और ट्रांस फैट मौजूद होता है। अध्ययन बताते हैं कि ट्रांस फैट, दिल के रोग और अल्जाइमर सहित सभी प्रकार की बीमारियों से स्पष्ट रूप से जुड़ा हुआ है। अगर किसी फूड से एलर्जी है तो डॉक्टर से सलाह लेकर कोई काम करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *