गलत खान-पान के चलते इन दिनों बहुत से लोगों को किडनी में पथरी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। आज के समय में यह बहुत ही दर्दनाक बीमारी बन चुका है। इसके मामले बढ़ते जा रहे हैं हालांकि किडनी में पथरी होने के कई कारण हो सकते हैं। इसके कारण पेशाब में दर्द, जलन, खून आना जैसी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। खासतौर पर यदि पथरी लंबे समय तक रहे तो किडनी की कार्यक्षमता भी प्रभावित होती है इससे किडनी फेलियर का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में आज आपको एक जूस के बारे में बताते हैं जो आपको समस्या से राहत दिलवाएगा।
बंद गोभी का जूस साबित होगा वरदान
बंद गोभी में आयरन, विटामिन-सी और फाइबर अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। यह आपके शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करेंगे। इससे पथरी का आकार छोटा हो जाएगा। इस जूस में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो किडनी में जमे हुए स्टोन को तोड़ने में मदद करेंगे। इसके अलावा बंदगोभी में एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर के हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद करेंगे।

इस तरह तैयार करें जूस
सामग्री
ताजा बंदगोभी – 1 छोटा कप
नींबू का रस – 1/2 चम्मच
शहद – 1 चम्मच
बनाने की विधि
. जूस बनाने के लिए पहले बंद गोभी के पत्तों को अच्छी तरह धो लें।
. फिर इन्हें छोटे टुकड़ों में काट लें।
. इसके बाद इन्हें जूसर में डालें और इनका जूस निकाल लें।
. अब जूस में नींबू का रस और शहद मिलाएं और अच्छी तरह मिला लें।
. जूस का दिन में 1-2 बार आप सेवन कर सकते हैं।
. खासतौर पर खाली पेट इसका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
जूस पीने के अन्य फायदे
इस जूस का सेवन करने से भी आपको और भी कई फायदे होंगे खासतौर पर जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं रहती हैं उनके लिए यह जूस बेहद फायदेमंद साबित होगी। आपके शरीर में से पानी की कमी को पूरा करने और विषाक्त पदार्थों को शरीर में से बाहर निकालने में भी बंदगोभी का जूस बेहद लाभकारी साबित होगा।

इस बात का भी रखें ध्यान
यह जूस किडनी स्टोन को तोड़ने में फायदेमंद होगा लेकिन यदि पथरी का आकार बड़ा है या फिर आपको बहुत ज्यादा दर्द हो रहा है तो एक बार डॉक्टर से सलाह जरुर लें। इस जूस का नियमित तौर पर यदि आप सेवन करेंगे तो किडनी स्वस्थ रहेगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
