आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी-बूटियों के बारे में बताया गया है जो आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं। उन्हीं जड़ी-बूटियों में से एक है सत्यनाशी। यह एक अद्भूत जड़ी-बूटी है जो बुढ़ापे में जवानी लौटाने में मदद करेगी। इसका आयुर्वेदिक चिकित्सा में इस्तेमाल होता है। खासतौर पर कई बीमारियों को दूर करने और शरीर की एनर्जी बढ़ाने के लिए यह बेहद फायदेमंद होती है। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए इसके कुछ और फायदे बताते हैं।

शरीर के साथ-साथ मन को भी रखेगी स्वस्थ

आयुर्वेद में सत्यानाशी को एक कैमिकल के तौर पर बताया गया है। यह शरीर और मन दोनों के लिए बेहद फायदेमंद होती है। खासतौर पर बुजुर्गों के लिए इसे बेहद लाभकारी बताया गया है क्योंकि इसे इस्तेमाल करने से मांसपेशियों की कमजोरी, मानसिक थकान और शारीरिक एनर्जी की कमी दूर होती है। इसके अलावा वात और पित्त दोष को बैलेंस करने में भी इसका इस्तेमाल होता है। इसका सेवन करने से शारीरिक और मानसिक ताजगी मिलती है और जीवन शक्ति भी बढ़ती है।

सत्यनाशी का सेवन करने के फायदे

हार्मोन रहेंगे बैलेंस

सत्यनाशी का सेवन करने से हार्मोन को बैलेंस रखने में मदद मिलेगी। खासतौर पर पुरुषों के लिए यह लाभकारी मानी जाती है इससे उनकी यौन शक्ति में बढ़ोतरी होगी।

मेंटल हेल्थ बनेगी मजबूत

इसका सेवन करने से मेंटल हेल्थ अच्छी होती है और स्ट्रेस भी दूर होता है। यह शरीर के साथ-साथ मन को भी शांत करने में मदद करेगी। इसके अलावा डिप्रेशन और चिंता दूर करने के लिए यह बेहद फायदेमंद साबित होगी।

शरीर को मिलेगी एनर्जी

इसका सेवन करने से शरीर में एनर्जी बढ़ती है। यदि आप 7 दिन तक इसका सेवन करेंगे तो आपके शरीर में डबल एनर्जी आएगी। इसके अलावा यह आपमें एनर्जी और ताजगी बनाए रखने में भी मदद करेगी।

मांसपेशियां बनेगी मजबूत

यह शरीर को ताकत देने के अलावा शरीर के निर्माण में भी मदद करेगी। खासतौर पर जिन बुजुर्गों के शरीर में कमजोरी होती है उनके लिए यह फायदेमंद रहेगी। यह उनके शरीर को लचीली बनाएगी।

इस तरह करें सेवन

इसका सेवन करने के लिए आप इसकी पत्तियों, जड़ या फिर चूर्ण का इस्तेमाल कर सकते हैं।

. खासतौर पर यह दूध, शहद या पानी के साथ इस्तेमाल होती है।

. रोज एक चम्मच सत्यनाशी चूर्ण या पाउडर को आप हल्के गर्म पानी या दूध में मिलाकर लें।

. कुछ ही दिनों में आपको शरीर में असर दिखने लगेगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *