सभी को पता है कि सर्दी का महीना कितना आलस भरा होता है। एक बार कंबल में घूस जाओ तो निकलने का मन नहीं करता। रात को सो कर उठा जाए तो सुबह कुछ काम करने का मन नहीं करता। ऐसे में इस महीने में बहुत से कम लोग हैं जो सुबह उठकर एक्सरसाइज करने या फिर रनिंग पर जाते हैं। सुबह-सुबह रनिंग करना बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन ऐसा भी है कि जिस चीज के फायदे होते हैं उसके नुकसान भी होते हैं। इस लेख में सर्दी में रनिंग के फायदे और नुकसान बताए जाएंगे।
फायदे
इसके फायदे बताएं तो सर्दियों में रनिंग करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। जिससे वजन नियंत्रित रहता है और कैलोरी को बर्न करने में मदद मिलती है। जिन्हें वेट लॉस करना हो उन्हें हर रोज कुछ समय के लिए रनिंग करनी चाहिए। सर्दी के मौसम में देखा जाए तो आमतौर पर कई बीमारियां होने लगती हैं। जैसे कि सर्दी-जुकाम या फिर अन्य तरह का फ्लू।
इसलिए अगर आप हर रोज दौड़ते हैं तो आपका इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है। अक्सर सर्दी के मौसम में दिन छोटे और रात बड़ी होती है, जिस वजह से कई लोगों को डिप्रेशन और मूड स्विंग्स का खतरा बना रहता है। रनिंग से शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है, जिससे मूड बेहतर होता है।
नुकसान
अब नुकसानों की बात करें तो सर्दी के मौसम में चोट लगने पर दर्द बहुत होता है। कई बार ऐसा भी होता है कि रनिंग करते समय पैर लड़खड़ा जाता है और लोग गिर भी जाते हैं। इसलिए रनिंग करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। बहुत से लोगों को सर्दियों में सांस की दिक्कत भी हो जाती है, क्योंकि ठंड में हवा सूखी और ठंड होती है।
अस्थमा या अन्य श्वसन संबंधी समस्या वाले लोगों को सुबह रनिंग करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। अब बहुत से लोग हैं जो सर्दी के मौसम में रनिंग के समय कम कपड़े पहनते हैं। इस वजह से शरीर का तापमान कम होता है और ठंड लग सकती है, इसलिए सर्दियों में रनिंग के समय उचित कपड़े पहनने चाहिए।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
