कोई भी मौसम हो लोगों को कभी न कभी बालों की समस्या हो ही जाती है। बालों का झड़ना, स्कैल्प पर खुजली होना या फिर डैंड्रफ की समस्या। महिला और पुरुष दोनों इससे बहुत परेशान रहते हैं। बालों की सही तरह से देखरेख न की जाए तो ये समस्याएं आ जाती हैं। आपको भी ऐसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है और आप बहुत परेशान हैं तो ये एक होममेड हेयर मास्क आपकी परेशानी को दूर करेगा। इसे बनाना भी बहुत आसान है।

नीम के पत्ते और एलोवेरा का हेयप मास्क

बनाने का तरीका

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए दस-बारह नीम की पत्तियां, दो-तीन चम्मच- ऐलोवेरा जेल, दो चम्मच-दही और एक चम्मच नारियल तेल। सबसे पहले नीम के पत्तों को सही तरह उबाल लें। उबालने के बाद पीसकर पेस्ट बना लें। इसके बाद एलोवेरा पेस्ट मिला लें। दही और नारियल के तेल को भी मिला सकते हैं। दही और नारियल तेल डालने से बालों की ड्राईनेस कम होगी।

लगाने का तरीका

सबसे पहले अपने बालों की सही तरह कंघी कर लें। अब जो मास्क या पेस्ट बनाया है, उसे अपने स्कैल्प और बालों पर लगा लें। हल्के हाथों से मसाज भी कर सकते हैं। बालों पर इसे करीब 30-35 मिनट तक लगे रहने दें और कुथ समय बाद गुनगुने पानी से सिर को धो लें।

एलोवेरा और नीम बालों के लिए ठीक है?

आपको तो पता ही है कि नीम और एलोवेरा दोनों नेचुरल हैं। नीम में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो डैंड्रफ और खुजली से राहत देते हैं। दूसरी तरफ एलोवेरा स्कैल्प को मॉइस्चराइज करने के साथ-साथ ठंडा भी करता है। अगर इसमें आपने दही डाला है तो वे बालों को कंडीशन करता है और नमी देता है। साथ ही इस मास्क में मौजूद नारियल तेल बालों को पोषण देता है और उसको चमकदार बनाता है। हेयर मास्क को हफ्ते में कम से कम एक बार लगा सकते हैं। इससे बाल सही से ग्रो होते हैं और बालों को झड़ने से शांति मिलती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *