ज्यादातर लोग आज के समय में घने, मजबूत और खूबसूरत बाल चाहता है लेकिन बदलते लाइफस्टाइल, स्ट्रेस और प्रदूषण के कारण बालों की हेल्थ पर बुरा असर होता है। इसके कारण बाल झड़ने लगते हैं, डैंड्रफ और कमजोर होने लगते हैं। ऐसे में आप नैचुरली तौर पर बालों को मजबूत बना सकते हैं। होममेड हेयरपैक का इस्तेमाल आप बालों पर कर सकते हैं। होममेड चीजों की बात करें तो आंवला और हल्दी दोनों चीजें बालों की देखभाल के लिए फायदेमंद रहेगी। तो चलिए आपको बताते हैं कि इसे आप कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं और इससे बालों को क्या-क्या फायदा होगा।

कई गुणों से भरपूर है आंवला और हल्दी

आंवला और हल्दी का इस्तेमाल बालों में कई समय से किया जा रहा है। आंवला विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर माना जाता है। यह बालों को घना और मजबूत बनाएगा साथ ही उनकी शाइन भी बढ़ाएगा। इसके अलावा हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण स्कैल्प को हेल्दी रखेंगे और डैंड्रफ से राहत दिलवाएंगे। इन दोनों चीजों से बना हेयरपैक लगाने से न सिर्फ बालों का झड़ना कम होगा बल्कि उनकी शाईन भी बरकरार रहेगी।

हेयरपैक बनाने का तरीका

सामग्री

आंवला पाउडर – 2 चम्मच
हल्दी पाउडर – 2 चम्मच
दही – 1 चम्मच
नींबू का रस – 1 चम्मच

बनाने का तरीका

. सबसे पहले एक कटोरी में आंवला पाउडर और हल्दी पाउडर डाल दें।
. फिर इसमें दही मिलाएं।
. दही मिलाकर सारी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लें।
. मिक्स करने के बाद पेस्ट को स्मूद करने के लिए नींबू का रस मिलाएं।
. मिश्रण को अच्छे से मिक्स करने के लिए 5 मिनट तक रख दें।

बालों में इस तरह करें इस्तेमाल

. सबसे पहले अपने बालों को हल्का सा गीला करें।
. फिर पेस्ट को जड़ों से लेकर पूरे सिर पर लगा लें।
. अब उंगलियों से हल्के हाथों से मालिश करें ताकि यह स्कैल्प में चला जाए।
. 30-40 मिनट तक इसे बालों में लगाएं।
. तय समय के बाद गुनगुने पानी और माइल्ड शैंपू से बाल धो लें।
. हफ्ते में 1-2 बार आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

हेयरपैक बालों में लगाने के फायदे

इस हेयरपैक को बालों में लगाने से कई फायदे होंगे।

. आंवला बालों के विकास को बढ़ावा देगा। इससे बालों को प्राकृतिक चमक मिलेगी।

. वहीं हल्दी में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। यह गुण डैंड्रफ और स्कैल्प इंफेक्शन को खत्म करेंगे।

. आंवले में पाया जाने वाला विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स बालों की जड़ों को मजबूत बनाएगा।

. दही आपके स्कैल्प को मॉइश्चराइज करेगा जिससे ड्राईनेस कम होगी।

. नींबू का रस और हल्दी स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाएगी। इसे बालों में लगाने से ग्रोथ जल्दी होगी।

इस बात का भी रखें ध्यान

. हेयर पैक को बालों में जब भी लगाना हो उससे पहले अच्छे से कंघी कर लें।

. पैक को धोने के बाद बालों में कंडीशनर जरुर लगाएं।

यह हेयरपैक आपके बालों को घना और मजबूत बनाएगा। इसे नियमित लगाने से आपको खुद ही बालों में नजर आने लगेगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *