नाक के आसपास की त्वचा की ड्रायनेस एक आम समस्या है, जो अक्सर लोगों को परेशान करती है। इस समस्या के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे त्वचा का सही तरीके से देखभाल न करना, गलत खानपान, और मौसम परिवर्तन। यह समस्या तब और बढ़ जाती है जब त्वचा रूखी दिखाई देती है, पपड़ी बनने लगती है और खुजली या रैशेज जैसी समस्याएं होती हैं। ऐसे में चलिए नाक के आसपास की ड्राय स्किन से छुटकारा पाने के कुछ आसान उपायों के बारे में जानते हैं।
ओमेगा 3 फैटी एसिड रिच फूड्स खाएं

नाक के आसपास की रूखी त्वचा को ठीक करने के लिए आपको अपनी डाइट में ओमेगा 3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फूड्स शामिल करने चाहिए। जैसे ग्रीन टी, डार्क चॉकलेट, हल्दी, अलसी के बीज, चिया सीड्स, अखरोट और राजमा। ये फूड्स त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं और ड्रायनेस को कम करते हैं।
एलर्जी से बचें

जिन लोगों को सर्दी-जुकाम की समस्या अधिक होती है, उनकी नाक के आसपास की त्वचा आसानी से ड्राई हो जाती है। छींकने या नाक को पोंछने से त्वचा की ऊपरी परत हट सकती है, जिससे ड्रायनेस और रैशेज हो सकते हैं। इसलिए एलर्जी से बचने के लिए त्वचा को साफ रखें और अपनी स्किन केयर रूटीन का पालन करें। क्लींजिंग और टोनिंग जरूर करें।
कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स के ज्यादा इस्तेमाल से बचें

कॉस्मेटिक और स्किनकेयर प्रोडक्ट्स में अधिक केमिकल होते हैं जो त्वचा को ड्राई बना सकते हैं। इनका अधिक उपयोग करने से त्वचा का प्राकृतिक तेल कम हो जाता है। इसलिए जेंटल क्लींजर और कम केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। मेकअप का भी संयमित उपयोग करें।
गर्म पानी से स्नान न लें

गर्म पानी से स्नान करने से त्वचा का नमी स्तर कम हो सकता है, जिससे त्वचा और ज्यादा ड्राई हो जाती है। नाक के आसपास की त्वचा को ड्राई होने से बचाने के लिए सामान्य तापमान वाले पानी से चेहरा धोएं। फोम वाले फेसवॉश के बजाय जेल-बेस्ड फेसवॉश का इस्तेमाल करें।
डिहाइड्रेशन से बचें

शरीर में पानी की कमी भी त्वचा की ड्रायनेस का एक मुख्य कारण हो सकता है। इसलिए हर दिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है। साथ ही सूप, सब्जियों का रस, फलों का रस, नारियल पानी और ग्रीन टी जैसे तरल पदार्थों का सेवन भी करें। यह शरीर को हाइड्रेटेड रखते हुए त्वचा को नमी प्रदान करता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
