आजकल लोग अपनी स्किन के लिए बहुत जागरूक हो रहे हैं। वे चाहते हैं उनकी स्किन हेल्दी और खूबसूरत बने और ये अच्छी बात भी है कि लोग अपनी त्वचा का ख्याल रख रहे हैं और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से दूरी बनाकर नेचुरल चीजों की ओर रुख कर रहे हैं।

अब, एसेंशियल ऑयल की बात करें तो ये भी इन्हीं नेचुरल चीजों में से एक है, लेकिन बावजूद इसके अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि क्या चेहरे पर एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करना चाहिए? तो चलिए इसका जवाब जानते हैं इस आर्टिकल में।

एक्सपर्ट्स का कहना

इस पर डर्मेटोलॉजिस्ट जुश्या भाटिया सरीन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर की ,जिसमें उन्होंने बताया कि हर नेचुरल चीज आपकी त्वचा के लिए अच्छी हो, ऐसा जरूरी नहीं है। खासतौर पर एसेंशियल ऑयल के साथ ये बात लागू होती है। डॉ. सरीन एसेंशियल ऑयल को चेहरे पर न लगाने की सलाह देती हैं। इसका कारण उन्होंने ये बताया कि एसेंशियल ऑयल में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं जो त्वचा को कुछ हद तक फायदा पहुंचाती हैं, लेकिन इनके नुकसान ज्यादा हैं।

स्किन को कैसे पहुंचता है नुकसान?

डर्मेटोलॉजिस्ट जुश्या भाटिया सरीन के अनुसार एसेंशियल ऑयल का सीधा इस्तेमाल स्किन पर जलन, दर्द या रैश की समस्याएं ला सकता है। उनका कहना है कि इस तरह के तेल में पौधों से मिलने वाले कुछ ऐसे कॉम्पोनेंट होते हैं, जो चेहरे पर गंभीर एलर्जी का कारण बन सकते हैं। साथ ही वे खासकर बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल हानिकारक बताती हैं।

एसेंशियल ऑयल स्किन में एबज़ॉर्ब हो जाते हैं और फिर स्किन के जरिए ब्लड स्ट्रीम में चले जाते हैं, जो बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक होते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि इनके इस्तेमाल से बचें और चेहरे पर डायरेक्ट इस्तेमाल न करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *