अपनी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। कई तरह के ब्यूटी और हेयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं लेकिन यह आपके बालों और स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। खासकर बालों पर यदि ऐसे प्रोडक्ट्स लगाए जाएं तो जड़ें कमजोर होने लगती हैं और ग्रोथ रुक जाती है। ऐसे में इस समस्या को दूर आप घरेलू नुस्खे इस्तेमाल कर सकते हैं। सर्दियों में भृंगराज और गुड़हल के फूल आप बालों में लगा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप इन दोनों चीजों का कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

बाल होंगे घने

जब आप बालों में कैमिकल वाले प्रोडक्ट्स लगाते हैं तो इनकी जड़ें धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं। इसके कारण ग्रोथ भी रुक जाती है ऐसे में भृंगराज और गुड़हल के फूल आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। यह दोनों ही बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करेंगे। नियमित इनके इस्तेमाल से बाल लंबे, घने और मजबूत बनेंगे। इसके अलावा यदि रुखे और सफेद बालों की समस्या भी दूर होगी।

बढ़ेगा ब्लड सर्कुलेशन

भृंगराज और गुड़हल के फूलों से बना तेल स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन सुधारेगा। इससे आपके बालों की ग्रोथ तेजी से होग। इन फूलों में अमीनो एसिड और विटामिन्स पाए जाते हैं जो नए बाल उगाने में मददगार साबित होंगे।

ड्राईनेस होगी दूर

इन दोनों चीजों में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण मौजूद होते हैं ऐसे में यह स्कैल्प की ड्राईनेस दूर करेंगे। इसके अलावा गुड़हल के फूल बालों को प्राकृतिक तौर पर हाइड्रेट करेंगे और इन्हें मुलायम और चमकदार बनाएंगे।

जड़ें बनेंगी मजबूत

भृंगराज में कुछ प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं। यह बालों की जड़ों को पोषण देंगे और उन्हें मजबूत बनाएंगे। इन दोनों चीजों से मिला तेल जब आप बालों में लगाएंगे तो बाल लंबे होंगे।

बाल नहीं होंगे सफेद

भृंगराज का इस्तेमाल समय से पहले बालों को सफेद होने से रोकेगा। वहीं गुड़हल स्कैल्प की गंदगी को साफ करके आपके बालों को चमकदार और हेल्दी बनाएगा।

ऐसे बनाएं हेयरमास्क

सामग्री

भृंगराज पाउडर – 2 चम्मच
गुड़हल के फूल – 4-5
दही – 3 चम्मच

इस्तेमाल करने का तरीका

. सबसे पहले एक बाउल में दही डालें।
. फिर इसमें भृंगराज पाउडर और गुड़हल के फूल मिला दें।
. तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं।
. इससे बना मास्क बालों की जड़ों पर 30-40 मिनट तक लगाएं।
. तय समय के बाद बाल सादे पानी से धो लें।

ऐसे बनाएं तेल

सामग्री

भृंगराज पाउडर – 2 चम्मच
गुड़हल का फूल – 4-5 चम्मच
नारियल तेल – 1 कप

इस्तेमाल करने का तरीका

. सबसे पहले एक पैन में नारियल का तेल डालकर गर्म करें।
. फिर इसमें भृंगराज पाउडर और गुड़हल के फूल डाल दें।
. तीनों चीजों के मिश्रण को 5-7 मिनट तक पका लें।
. तय समय बाद गैस बंद कर दें।
. जब तेल ठंडा हो जाए तो उसे छान लें।
. अब एक बोतल में भरकर इसको रख लें।
. इससे आप कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *