आजकल के समय में न तो लोग सही समय पर सो पाते हैं और न ही सही समय पर जाग पाते हैं। लेकिन समय से सोने और जागने से आपको बहुत से फायदे मिल सकते हैं। मुझे लगता है कि लोगों में अब ऐसा देखना बहुत मुश्किल सा हो गया है, खासकर के कोविड के बाद से परिस्थितियां काफी बदल गई हैं। समय से सोने और जागने से जीवन काफी आसान हो जाता है।

बेहतर नींद

अगर आपकी दिनचर्या बढ़िया है तो शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक लाभ होंगे। समय से सोते हैं और जागते हैं तो नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है और तनाव कम होता है। नींद पूरी है तो दिमाग शांत होता है, जिससे आप अपने काम को पूरी क्षमता के साथ कर पाते हैं।

बेहतर शारीरिक स्वास्थ्य

अगर आप समय से सोते और जागते हैं तो शरीर के हार्मोन संतुलित रहते हैं, जिससे वजन भी नियंत्रित रहता है। इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और कई तरह की बीमारियों से राहत मिलती है।

स्किन और बालों असर

अगर आपकी दिनचर्या बढ़िया है तो इसका असर आपके बालों और स्किन पर भी दिखेगा। समय से सोने पर नींद अच्छी आती है, जिससे त्वचा चमकदार बनती है, साथ ही बालों को लाभ होता है। अगर आपकी नींद पूरी होती है तो चेहरे पर डार्क सर्कल्स और झुर्रियां कम होती है।

सोने, जागने का अच्छा समय?

लोग कई बार परेशान हो जाते हैं कि सोने और सुबह जागने का सही समय कौन सा है। ऐसे में कहा जाता है कि रात में सोने का बेस्ट समय 10 से 11 बजे के बीच का होता है और सुबह जागने का बेस्ट समय 5 से 6 बजे के बीच का। रात को नींद नहीं आती तो सोने से पहले कम से कम एक घंटे पहले फोन को जरूर छोड़ दें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *